फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur demanded separate battalion for himachal

सेना में अलग से हो हिमाचल के युवाओं की बटालियन : जयराम ठाकुर

Tue, 06 Nov 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur demanded separate battalion for himachal

पश्चिमी कमांड चंडी मंदिर चंडीगढ़ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल पीके बाली ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंगलवार को ओकओवर शिमला में भेंट की। इस मौके पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं की ओर से भारतीय सेना में दी जा रही सेवाओं के मद्देनजर राज्य के लिए भारतीय सेना में अलग हिमाचल बटालियन बनाने की जरूरत जताई। मुख्यमंत्री ने सेना से आग्रह किया कि मनाली के सासे हेलीपैड को नागरिक उड़ानों के लिए प्रयोग किया जाए, जिससे क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध हो सके। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचली युवाओं के लिए प्रादेशिक सेना के मुद्दे को उठाएगी। उन्होंने कहा कि सेना प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के समय राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करती है। विशेषकर लाहौल स्पीति में असामयिक बर्फबारी में फंसे लोगों और चंबा के होली में फंसे विद्यार्थियों को निकालने में सेना ने विशेष सहयोग दिया गया है। भेंट के दौरान पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल पीके बाली ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सेना धर्मशाला में बनने वाले वार मेमोरियल के निर्माण में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, सचिव जीएडी डॉ. आरएन बत्ता, पश्चिमी कमांड के कर्नल जसबीर संधू, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed