फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   civil supply minister kishan kapoor statement

खाद्य मंत्री बोले- कांग्रेस ने शुरू की थी तबादलों की परंपरा

Wed, 02 May 2018 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Wed, 02 May 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
civil supply minister kishan kapoor statement

खाद्य एवं आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि तबादलों की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की थी और आज कांग्रेस को इससे दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि एक समय तो कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में तबादलों का कार्पोरेशन तक खोल रखा था। यहां तक कि वीरभद्र सरकार ने सचिवालय में तबादलों को लेकर अलग से दफ्तर खोला था। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार किया और कहा कि हमें सब मालूम है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने किस कद्र तबादलों की राजनीति की। भाजपा सरकार में केवल आवश्यक तबादले किए जा रहे हैं। ऐसे अधिकारी और कर्मचारी ही बदले जा रहे हैं, जो लंबे समय से या तो एक ही जगह पर टिके हैं या जनता को कोई समस्या है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भाजपा से जुड़े लोगों का कर्मचारियों से दूर का रिश्ता ढूंढ कर भी उनके तबादले किए। पिछली कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों का केवल उत्पीड़न ही किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश को बांटने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दो सीटी में गलेगी दाल- विभागीय अधिकारियों से बैठक के लिए ऊना पहुंचे किशन कपूर ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में लोग कुकर में सीटियां लगा-लगा कर थक जाते थे, लेकिन दाल नहीं पकती थी। भाजपा सरकार ने अब गुणवत्तायुक्त दाल की आपूर्ति शुरू की है, जो महज दो सीटी से गल जाएगी।


भारत सरकार की एजेंसी से दालें ली जा रही हैं, जिससे हर माह 2 करोड़ 63 लाख की बचत होगी। गुणवत्तायुक्त चीनी पर हर माह 4 करोड़ की बचत हो रही है। सरकार लोगों को बेहतरीन राशन की आपूर्ति कर सालाना 78 करोड़ की बचत कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed