फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   change in school timing in shimla.

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय बदला

Sat, 05 Sep 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Sep 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
change in school timing in shimla.

शिक्षा विभाग ने शहर में डबल शिफ्ट में चलने वाले सरकारी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया है। राजधानी के ऐसे सभी सरकारी स्कूलों को नई समयसारिणी के मुताबिक कक्षाएं चलाने के आदेश जारी किए हैं। निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से जारी किए आदेशों के मुताबिक अब डबल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूलों में सुबह आठ बजे से पहली शिफ्ट की कक्षाएं शुरू होंगी। यह दोपहर डेढ़ बजे तक चलेंगी, वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर बारह बजे से कक्षाएं शुरू होंगी यह शाम साढ़े पांच बजे तक चलेंगी।

विज्ञापन


निदेशक की ओर से जारी किए आदेशों में इन डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग में लगातार चल रहे अंतर को दूर कर एकरूपता लाना कारण बताया गया है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को तय किए शेडयूल के मुताबिक ही दोनों शिफ्ट में कक्षाएं चलाने की व्यवस्था करने को कहा है। इन स्कूलों में शहर के ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालुगंज, संजौली, समरहिल, उच्च स्कूल रझाणा, छोटा शिमला वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


यह है नई स्कूल टाइमिंग

पहली शिफ्ट======================दूसरी शिफ्ट
सुबह 8:00 से दोपहर 1:30 बजे======12:00 से शाम 5:30 बजे
लंच ब्रेक 15 मिनट=================लंच ब्रेक 15 मिनट
दोनों शिफ्ट में 12 से 1:30 बजे तक======जीरो पीरियड रहेगा

पहले यह थी टाइमिंग

स्कूल=========सुबह की शिफ्ट=========शाम की शिफ्ट
लालपानी=======8:30 से 2:30===========12 से 6 बजे तक
छोटा शिमला====8:30 से 2:30==========11:45 से 5:45
समरहिल======8:20 से 2:20============12:00 से 6:00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed