{"_id":"58947b0e4f1c1bda22e7ffe5","slug":"center-nod-to-hamirpur-una-rail-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में मिला तोहफा, हिमाचल में अब यहां पहुंचेगी रेल लाइन, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में मिला तोहफा, हिमाचल में अब यहां पहुंचेगी रेल लाइन, मिली मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने ऊना-हमीरपुर रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। 50 किलोमीटर की रेलवे लाइन पर 2815 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हमीरपुर लोकसभा का ऐसा पहला राज्य होगा, जिसके तीनों मुख्यालय रेलवे लाइन से जुड़ेंगे। यह जानकारी हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट में हिमाचल को यह बड़ा तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि अंब-अंदौरा-दौलतपुर नई लाइन के लिए भी पैसे मंजूर हुए है। यह लगातार तीसरा वित्तीय वर्ष है कि जहां हिमाचल को 400 करोड़ रुपये रेलवे विस्तार के लिए मंजूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऊना-तलवाड़ा लाइन के लिए 100 करोड़ रुपये, भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 250 करोड़ और इससे पहले को 310 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
यूपीए सरकार के समय में हिमाचल रेलवे विस्तार के लिए 40 से 50 करोड़ रुपयों का ही प्रावधान होता था। उन्होंने कहा कि अंब-अंदौरा-दौलतपुर रेलवे लाइन को जहां जल्द पूरा किया जाएगा, वहीं ऊना-अंब रेलवे लाइन का विद्युतीकरण इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का हमेशा ही हिमाचल के प्रति झुकाव रहा है। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा लोकसभा क्षेत्र बन गया है जिसके तीनों जिला मुख्यालय रेल लाइन से जुड़ेंगे।