फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi seized record of 15 mobile tower in gudiya rape and murder case

शिमला रेप केसः सीबीआई ने कब्जे में लिया 15 मोबाइल टावरों का रिकॉर्ड

Mon, 04 Dec 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Dec 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
cbi seized record of 15 mobile tower in gudiya rape and murder case

बहुचर्चित गुड़िया मामले में सीबीआई ने चार कंपनियों के 15 मोबाइल टावरों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। ये टावर हलाइला, गुड़िया के गांव, गुम्मा और कोटखाई क्षेत्र के आसपास हैं। 

विज्ञापन


बीते 4 जुलाई को इन क्षेत्रों में किन-किन लोगों की कहां-कहां और किससे बात हुई है सीबीआई इसकी जानकारी जुटा रही है। 6 जुलाई को हलाइला जंगल में गुड़िया की लाश मिली थी। 
विज्ञापन


सीबीआई अनुमान लगा रही है कि 4 जुलाई के आसपास गुड़िया के साथ दुराचार हुआ और उसके बाद उसकी हत्या की गई। सीबीआई मोबाइल लोकेशन के जरिये जांच आगे बढ़ाना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड सैंपलों की रिपोर्ट से नहीं हो रहा खुलासा

cbi seized record of 15 mobile tower in gudiya rape and murder case

चूंकि सीबीआई ने सूरज हत्याकांड की चार्जशीट में साफ कर दिया है कि पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों का इस मामले में कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने जबरन थर्ड डिग्री लेकर उनसे जुर्म कबूलने का दबाव बनाया था। 

गुड़िया मामले को अंजाम देने वाले आरोपी कोई और ही हो सकते हैं। ऐसे में सीबीआई की तीनों टीमें इस मामले में छोटी से छोटी चीज को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाने में लगी है। 

सीबीआई ने अब तक 900 से ज्यादा लोगों के ब्लड सैंपल जुटाए हैं। इनमें से कई सैंपल की रिपोर्ट सीबीआई को मिल चुकी है लेकिन अब तक कोई बड़ा सबूत हाथ नहीं लगा है। 

सीबीआई ने किया है लीड मिलने का दावा

cbi seized record of 15 mobile tower in gudiya rape and murder case

हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट देने पर सीबीआई खुलासा कर चुकी है कि उन्हें गुड़िया मामले में भी लीड मिली है। इसी के सहारे गुड़िया की जांच को आगे बढ़ाया गया है। सीबीआई का दावा है कि वह इस केस को सुलझाने के नजदीक है। 

बैंकों से भी लिया गया है रिकॉर्ड
सीबीआई बैंकों से भी जुलाई से सितंबर तीन महीने का रिकॉर्ड अपने साथ ले गई है। सीबीआई की एक टीम इस रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed