फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car fell into a ditch in Gohar, three youths seriously injured

गोहर में कार पीछे करते समय खाई में गिरी, तीन युवा गंभीर घायल

Sun, 30 Jan 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch in Gohar, three youths seriously injured
सराज क्षेत्र के थुनाग स्थित बगस्याड़ में गहरी खाई में लुढ़की कार। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। उपमंडल थुनाग के बगस्याड़ के समीप एक कार पीछे करते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो युवक और एक युवती गंभीर घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी जोनल अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा रविवार दोपहर बाद तीन बजे पेश आया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार के परखचे उड़ गए हैं। कार के खाई में गिरते ही आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। सवारों को गाड़ी के अंदर से सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने चालक होशियार सिंह (24), योगेंद्र (23) तथा टेसमा देवी (19) निवासी धनसाल (थुनाग तहसील) के रूप में घायलों की पहचान की है। एएसआई देवदत्त ने बताया कि तीनों कार सवार बगस्याड़ से जंजैहली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

बगस्याड़ के पास औहण में कांडी मोड़ से कार बैक करते समय चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। कार को काफी नुकसान हुआ है, जबकि घायलों को आसपास के लोगों ने घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडी रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कार हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed