फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   candidates nomination process started in himachal for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में नामांकन के पहले दिन इन प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Mon, 22 Apr 2019 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
candidates nomination process started in himachal for lok sabha election 2019
नामांकन दाखिल करते उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान की सोमवार को अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार को मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र में कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार 29 अप्रैल तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच प्रत्याशी संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर के कार्यालय में नामांकन कर सकते हैं, जबकि 30 को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, 2 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 19 मई को सभी संसदीय क्षेत्रों में स्थिति मतदान केंद्रों पर मतदान होगा और 23 को मतों की गणना की जाएगी। अधिसूचना जारी होने से पहले सोमवार सुबह मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने सभी चारों संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसरों के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सभी रिटर्निंग अफसरों को नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए निर्देश दिए। 

स्टेटिक सर्विलांस टीमें हुई गठित

अधिसूचना जारी होने के साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन स्टेटिक सर्विलांस टीम गठित की जा रही हैं। हर टीम में एक मजिस्ट्रेट के अलावा चार पुलिस कर्मी शामिल होंगे।

ये टीमें फ्लाइंग स्क्वाएड से अलग गठित होंगी जो विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी चेक पोस्ट के आसपास निगरानी कर अवैध नकदी और शराब पर नकेल सकेंगी। इसके अलावा हथियारों की तस्करी पर भी ये टीम नजर रखेगी। चेकिंग की वीडियोग्राफी होगी। 

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंडी संसदीय सीट के लिए ननखड़ी निवासी शिवलाल ठाकुर ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और किन्नौर निवासी गुमान सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा शिमला निवासी रवि कुमार ने शिमला संसदीय सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी परचा भरा। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल मंगलवार को शिमला में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे।

नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा समेत कई दिग्गज कांग्रेसी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed