{"_id":"588b5ecd4f1c1ba333cf6bb1","slug":"boy-died-due-to-sky-lighting-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई समझकर निगल लिया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई समझकर निगल लिया जहर, अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चंबा जिले में अलग-अलग स्थानों में दो ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें से एक की मौत हो गई है। दूसरे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार संजय निवासी संधी, सुंडला ने वीरवार को दवाई के स्थान पर गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। इसके चलते रात के समय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। दूसरे मामले में खेम राज निवासी लेरा ने वीरवार दोपहर के समय गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ खाने वाले दो लोगों में से एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस में दिए गए बयान में दोनों लोगों के परिजनों ने गलती से जहरीला पदार्थ निगलने की बात कही है।
बिजली गिरने से बालक की मौत
विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सियुला में बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसकी पहचान संतोष कुमार पुत्र व्यासो निवासी लोथल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय संतोष कुमार अपने मवेशियों को चारा लेने के लिए घर के साथ घासनी में गया।
उसी दौरान आसमान में जोर-जोर से गड़गड़ाहट शुरू हो गई। जब वह घासनी से चारा उठाकर घर की तरफ चलने लगा तो उसी दौरान बिजली सीधे उसके ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से वह पूरी तरह से झुलस गया था। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। गांववासियों ने हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।
सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि लोथल गांव में बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेज दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।