फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Border road organisation clearing snow from Manali Leh road

माइनस तापमान में रोहतांग बहाल करने में जुटे बीआरओ के जवान

Tue, 20 Mar 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Updated Tue, 20 Mar 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Border road organisation clearing snow from Manali Leh road

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) माइनस डिग्री तापमान में रोहतांग दर्रा को बहाल करने में जुटा है। बीते 15 मार्च को भारी बर्फबारी के कारण बीआरओ को रोहतांग फतेह करने की मुहिम को लगे झटके के बाद एक बार फिर बर्फ हटाओ अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


बीआरओ की 94 आरसीसी लाहौल के कोकसर से माइनस तापमान में आधा दर्जन मशीनों के साथ रोहतांग दर्रा बहाल करने में जुटा है। कोकसर में अस्थायी कैंप लगाकर बीआरओ के जवान दिन-रात काम में जुटे हैं। 
विज्ञापन


94 आरसीसी के ओसी मेजर देशपांडे ने बताया कि बर्फबारी से पहले उनकी टीम ग्रांफू से आगे तक सड़क से बर्फ हटा चुकी थी। मगर 15 मार्च को भारी हिमपात के कारण उन्हें दोबारा जीरो प्वाइंट से बर्फ हटानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोकसर की ओर से डोजर, स्नो कटर, एलएनटी और जेसीबी सहित कुल छह मशीनें शामिल हैं। उधर, मनाली के गुलाबा की ओर से बीआरओ की टीम ने ब्यास नाला तक सड़क से बर्फ हटा दी है।

उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहने की सूरत में मनाली-केलांग का मार्ग शीघ्र यातायात के लिए बहाल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed