{"_id":"619f92da875ab52ef8481c69","slug":"bonus-to-employees-of-himachal-pradesh-state-forest-development-corporation-ltd","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: वन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा 2020-21 का बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: वन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा 2020-21 का बोनस
Thu, 25 Nov 2021 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:14 PM IST
सार
वन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को साल 2020-21 के लिए बोनस दिया जाएगा। निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी व अंशकालीन वर्करों का सरकार की पॉलिसी के अनुसार वेतन बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
वन मंत्री राकेश पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की 210वीं बैठक गुरुवार को होटल हॉलीडे होम में आयोजित हुई। वन मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों को कई सौगात देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि वन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को साल 2020-21 के लिए बोनस दिया जाएगा। निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी व अंशकालीन वर्करों का सरकार की पॉलिसी के अनुसार वेतन बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की ही तरह 6 फीसदी महंगाई भत्ता देने व अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित करने का फैसला लिया गया है। निगम की बिरोजा व तारपीन फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को दिवाली उपहार की राशि बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन