फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Board of Technical Education: Two thousand students took the exam, only 30 percent could pass

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: दो हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 30 प्रतिशत ही हो सके पास

Mon, 18 Apr 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने फरवरी और मार्च माह में आयोजित की गई नियमित और री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में दो हजार के करीब अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 30 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए हैं।

विज्ञापन
Board of Technical Education: Two thousand students took the exam, only 30 percent could pass
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने फरवरी और मार्च माह में आयोजित की गई नियमित और री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में दो हजार के करीब अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 30 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। जबकि शेष बचे अभ्यर्थियों को री-अपीयर घोषित किया गया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने फरवरी-मार्च माह में पहले और तीसरे, एन-12 स्कीम के तहत दूसरे और चौथे व एन-17 स्कीम के तहत चौथे तथा छठे सेमेस्टर के अलावा डी-फार्मा की पहले और दूसरे वर्ष की री-अपीयर की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा परिणाम 16 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एनआईओएस की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से
वहीं, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) अप्रैल-2022 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। 30 अप्रैल तक चलने वाली ये परीक्षाएं शिक्षार्थियों के लिए निर्धारित किए गए उनके अध्ययन केंद्रों/परीक्षा केंद्रों पर ही होंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां एवं हाल टिकट एनआईओएस की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक धर्मशाला कमांडर परमप्रीत सिंह ने बताया कि सैद्धांतिक परीक्षा की तिथियां शीघ्र ही घोषित की जाएंगी। वहीं आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षा के अंक दैनिक आधार पर प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने के दौरान एनआईओएस पोर्टल पर एवीआई की ओर से अपलोड किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए उपस्थिति पत्रक एनआईओएस पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसे एवीआई डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed