{"_id":"59affa404f1c1bf27f8b458e","slug":"bjp-state-mahila-morcha-president-statement-over-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री बोली- पप्पू को पास करवाने की राजनीति कर रहे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री बोली- पप्पू को पास करवाने की राजनीति कर रहे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि हिमाचल में सीएम वीरभद्र सिंह अपने पप्पू को पास करवाने की राजनीति कर रहे हैं। सीएम और उनकी पत्नी समेत जैसे पूरी सरकार जमानत पर चल रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। प्रदेश में अधिकारी 5 लाख रिश्वत लेते पकड़ा जाता है। गुड़िया प्रकरण ने प्रदेश को शर्मसार किया है। मामला दबाने के प्रयास असफल साबित हुए।
विज्ञापन
प्रदेश के पुलिस अधिकारी आईजी, एसपी तक की गिरफ्तारी से जनता आहत है। सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है। गोस्वामी पांवटा में भाजपा महिला मोर्चा के महासम्मेलन में महिलाओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में देश का खोया हुआ सम्मान फिर लौटाया है। कांग्रेसराज में देश भ्रष्टाचार के लिए बदनाम हो गया था। अब फिर से देश को विश्व गुरु बनाने के प्रयास हो रहे हैं। गांधी परिवार के राज में केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी ही बढ़ी।
इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी, मंजू सूद, शकुंतला ने भी विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में 201 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।
पांवटा विस क्षेत्र में बीजेपी कार्यकाल में ट्यूबवेल, हैंडपंप और सिंचाई की दर्जनों योजनाएं दीं। सरकार बनने पर अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर मांग पूरी होगी। नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, बीडीसी अध्यक्ष रमेश तोमर, डॉ. प्रेम गुप्ता, प्रेम लता, सुदेश चौधरी, उषा, तारो देवी, संगीता, पूनम, पूनम गुप्ता, आशा तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला शर्मा आदि मौजूद रहीं।