फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP preparing to hold two rallies of Modi in Himachal Rally in Mandi almost fixed

Himachal BJP: हिमाचल में PM मोदी की दो रैलियां करवाएगी भाजपा, एक लगभग तय, दूसरी को लेकर मंथन जारी

Thu, 18 Apr 2024 08:56 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 08:56 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश भाजपा पीएम मोदी की रैलियां करवाएगी। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए स्थान फाइनल किए जाने हैं। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा भी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राजीव शुक्ला की चुनावी रैलियां करवाई जाएंगी।  

विज्ञापन
BJP preparing to hold two rallies of Modi in Himachal Rally in Mandi almost fixed
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के चलते मई माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियां हो सकती हैं। भाजपा एक रैली मंडी में चाह रही है, दूसरी रैली के लिए पार्टी में मंथन चल रहा है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए स्थान फाइनल किए जाने हैं।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दी जानकारी
इस समय मंडी संसदीय सीट हॉट मानी जा रही है। यहां भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट देकर मुकाबला कड़ा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को अधिसूचना जारी होनी है। इसके बाद ही लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार रफ्तार पकड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी हिमाचल में चुनावी रैलियां होंगी। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हिमाचल कांग्रेस भी करवाएगी रैलियां 
उधर, कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राजीव शुक्ला की चुनावी रैलियां करवाई जाएंगी। हालांकि प्रदेश में होने वाले चुनाव में प्रचार का मुख्य जिम्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed