{"_id":"58a1a2f64f1c1b5f37d84b1f","slug":"bjp-meeting-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा यहां बनाएगी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा यहां बनाएगी आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 13 Feb 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा ने बिलासपुर में प्रचार समिति की बैठक बुला दी है। इसमें नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा इस बैठक को अहम मान रही है। चूंकि बैठक में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा दिग्गज आगामी रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा हिमाचल में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, चहेतों को नौकरी और युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ते पर मजाक आदि मुद्दों को भाजपा जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस सरकार नाकामियों के बारे में अवगत कराएगी।
विज्ञापन
भाजपा ‘प्रचार समिति’ की बैठक 15 फरवरी को धोलरा रेस्ट हाउस, बिलासपुर में साढ़े 10 बजे होनी तय हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेताओं के अलावा सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, राम
विज्ञापन
स्वरूप शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल, विधायक जयराम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहेंगे।
बैठक में उठेगा डियारा सेक्टर में गुंडागर्दी का मामला
भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी चरम पर है। डियारा में सरेयाम लोगों से मारपीट की जा रही है। लोगों को चलना फिरना मुश्किल हो गया है। भाजपा की प्रचार समिति की बैठक में इस मामले को उठाया जाएगा।
रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में बिलासपुर में कैंडल मार्च करने जा रही है। भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान 17 फरवरी से- प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पं. दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग व प्रदेश कार्यसमिति बैठक 17, 18 और 19 फ रवरीको बीबीएमबी स्टाफ क्लब हाल, सुंदरनगर में होगी। मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट जगजीत बग्गा ने दी।
उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक दोपहर बाद 3 बजे होगी। इसकी अध्यक्षता मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सिकंदर कुमार करेंगे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 18 और 19 फ रवरी, 2017 को मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिलाध्यक्ष, महामंत्री तथा मंडल
अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग, प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। 18 फ रवरी को प्रशिक्षण वर्ग सुबह 9 बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे जबकि प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।