{"_id":"59b16e024f1c1bb0488b49f5","slug":"bjp-core-committee-meeting-regarding-assembly-election-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव को भाजपा ने कसी कमर, यहां तैयार हो रही चुनावी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव को भाजपा ने कसी कमर, यहां तैयार हो रही चुनावी रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भाजपा ने पंचकुला में खाका खींचना शुरू कर दिया है। प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने पंचकुला में कोर कमेटी के साथ अपनी पहली बैठक का आगाज किया।
विज्ञापन
दो दिवसीय बैठक के पहले दिन पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती समेत चारों सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया गया। वहीं शुक्रवार को पार्टी के चुनावी दावेदारों की संभावित सूची पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक के पहले दिन विधानसभा चुनावाें में क्या रणनीति अपनाई जाएगी, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। वीरवार को पंचकुला स्थित किसान भवन में हुई कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति के अलावा बिलासपुर में तीन दिन पहले हुई बैठक में गठित की गई कमेटियों के काम काज की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में समन्वय बैठक की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर विचार विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार दो दिवसीय बैठक के आखिरी दिन शुक्रवार को अब तक हुए सर्वे और दावेदारों के दावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में केंद्रीय टीम को भेजे जाने वाले नामों की सूची पर भी फैसला हो सकता है।
12 को शिमला आएंगे संबित पात्रा
मोदी और अमित शाह के हिमाचल दौरे के बीच पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के हिमाचल दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। पात्रा 12 सितंबर को शिमला आएंगे और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद वह मीडिया से भी मुखातिब होंगे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की गतिविधियों के साथ ही अब प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आमद शुरू हो जाएगी।