{"_id":"c8d221f081c391f926ef26fbfc9f02bd","slug":"bjp-claim-75-percent-seats-win-in-panchayat-election-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः भाजपा ने जताया जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः भाजपा ने जताया जीत का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Jan 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रदेश भाजपा ने पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की भारी संख्या में विजयी होने का दावा किया है। प्रवक्ता गणेश दत्त ने दावा किया कि पहले चरण में 75 प्रतिशत से अधिक परिणाम भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में गए हैं।
विज्ञापन
दावा किया कि कई स्थानों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं। कई स्थानों में विजय का मार्जन बहुत अधिक रहा है। इससे स्पष्ट है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं कुशासन को गहरी चोट दी है।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री का विकास मंत्र सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव विजय की आधारशिला बनेंगे। पार्टी ने जुब्बल-कोटखाई एवं रामपुर में मतपत्रों के चोरी किए जाने और मतपत्रों का दुरुपयोग करने की घटना को प्रदेश के इतिहास में एक बुरी घटना बताया।
विज्ञापन
कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के कानून और व्यवस्था की स्थिति की पोल खोलती हैं। कहा कि यह बड़े हैरानी का विषय है कि चुनाव के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और सरकारी मशीनरी के तैनात करने के बावजूद इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।