{"_id":"5aad14c14f1c1b00768b6186","slug":"bike-rally-flagged-off-at-manali-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण, बेटी बचाने का संदेश देने निकले 50 बाइकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण, बेटी बचाने का संदेश देने निकले 50 बाइकर
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग / मनाली
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण, टूरिज्म और बेटी बचाओ अभियान को लेकर रोहतांग राइडर संस्था ने बाइक रैली का आयोजन किया। शनिवार को मनाली से कांगड़ा के बीड़ तक रैली को एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
मिसेज इंटरनेशनल क्लासिक कल्पना ठाकुर विशेष अतिथि थीं। रैली में हिमाचल के करीब 50 बाइकर भाग ले रहे हैं। 15 फोर व्हीलर भी शामिल है।
रोहतांग राइडर संस्था के संयोजक रिगजिन संफेल हायरपा ने बताया कि रैली के जरिये पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ और ग्रीन टूरिज्म का संदेश दिया जा रहा है।
हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व मानचित्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है। लाहौल की तोद घाटी के युवाओं ने करीब 5 साल पहले इस संस्था की नींव रखी है। तब से लेकर हर साल हिमाचल के दुर्गम पर्यटन स्थलों में रैली करवाई जाती है।
विज्ञापन
एसडीएम रमन ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। कहा कि रैली में विदेशी बाइकरों को भी शामिल किया जाना चाहिए। एसडीएम ने सुबह 11 बजे मनाली में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
मिसेज इंटरनेशनल क्लासिक की विजेता कल्पना ठाकुर भी बेटी बचाओ और पर्यावरण संरक्षण की संदेश दे रही हैं। संस्था के मुख्य सलाहकार ज्ञाल्सन ने बताया कि वे लोग बेरोजगार युवाओं को पर्यटन के जरिये रोजगार के बेहतर विकल्प की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। प्रतिभागी दोरजे, रमेश, विकरण और अरुण ने बताया कि वे पिछले तीन सालों से संस्था के बाइक रैली का हिस्सा बने हैं।