फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big loss due to forest fire in solan himachal

जंगल की आग से लाखों का नुकसान, पांच ट्रक भी चपेट में आए

Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की/सुबाथू (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की/सुबाथू (सोलन) Updated Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
big loss due to forest fire in solan himachal

जंगल में भड़की आग के कारण लाखों  रुपये का नुकसान हो गया। पांच ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। सोलन की सीमा पर सटे बिलासपुर के साथ अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्टरी के नजदीक शालुघाट के जंगल में लगी आग की चपेट में आकर पांच ट्रक जल गए।

विज्ञापन


आग की चपेट में पहले दो ट्रक आए। इसके बाद तीन अन्य ट्रकों ने भी आग पकड़ ली। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन के समय रास्ते के साथ लगती पहाड़ी पर शरारती तत्वों ने घास में आग लगा दी।
विज्ञापन

 

आग पर काबू पाना हो गया मुश्किल

big loss due to forest fire in solan himachal

इस दौरान आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया और यह बड़ा हादसा हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि आग भड़कने का मुख्य कारण तेज हवाएं रहीं। हवा चलने से आग रोड साइड खड़े ट्रकों में पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाया।

लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग काफी फैल चुकी थी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि ट्रक यार्ड के पास लगी आग पर काबू कर लिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।

कोठी चपला के जंगलों में भड़की आग, एक झुलसा 

big loss due to forest fire in solan himachal

छावनी क्षेत्र सुबाथू से सटे शड़ियाणा पंचायत के कोठी चपला के जंगल में सोमवार को आग लगने से हजारों रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति जलकर राख हो गई। इस दौरान वन विभाग का एक कर्मी भी घायल हो गया।

जंगलों में लगी आग की चपेट में आने जीव जंतु भी मारे गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को जंगलों में लगी आग से बचने के लिए एक मादा तेंदुआ और उसके शावक रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच गए।

वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि आग की चपेट में करीब 70 बीघा भूमि पर लोगों की मलकीयत और सरकारी भूमि पर लगा हजारों का घास जलकर राख हो गया।
 

विज्ञापन

ग्रामीणों के रिहायसी क्षेत्र में भी पहुंच गई आग

big loss due to forest fire in solan himachal

उन्होंने बताया की रविवार को कोठी चपला में निजी भूमि में लगी आग फैलती हुई शडिय़ाणा की सरकारी भूमि तक फैल गई। आग की चपेट में कैंट के जंगल भी अछूते नहीं रहे। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण धू धू जल रहे जंगलों को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का पहुंचना नामुमकिन था।


ऐसी स्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों ने ही मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। सोमवार को हवा के साथ तेजी से फैलती आग ग्रामीणों के रिहायसी क्षेत्र में भी पहुंच गई।

लेकिन वन विभाग की छह सदस्यी टीम ने स्थानीय लोगों की मद्द से रिहायशी क्षेत्र में फैलती आग पर काबू पा लिया। आग बुझाते वक्त वन विभाग का एक कर्मचारी भी झुलस गया।

सुबाथू वन विभाग के बीओ अनिल ठाकुर ने बताया की आग की घटना से निपटने के लिए सोमवार को पूरा दिन वनकर्मी दयाल सिंह, मस्तराम, गौरव, गोविंद, वीरेंद्र और प्रवीन सहित स्थानीय ग्रामीण भी जुटे रहे। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

जंगल की आग बुझाते झुलसा बुजुर्ग, मौत

big loss due to forest fire in solan himachal

जंगल की आग को बुझाते समय झुलसने से 90 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला कांगड़ा जिले की बाड़ी पंचायत के केलबड़ गांव का है। बताया जा रहा है जंगल की आग बुझाते समय जगत सिंह का पांव फिसल गया और वह आग में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने इसकी पुष्टि की है। जिले के बेही पठियार गांव की टटल बीट में सोमवार दोपहर में आग लग गई।

यह आग प्राथमिक स्कूल के पास और आबादी में पहुंच गई। ग्रामीणों, प्रशासन के कर्मचारियों और दमकल विभाग की गाड़ियां के मौके पर पहुंचने से रिहायशी इलाकों में आग पर काबू पाया गया। 

उधर, सोलन और बिलासपुर जिले के साथ सटे शालुघाट जंगल में भड़की आग की चपेट में आने से पांच ट्रक जल गए। एक ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। चार ट्रकों को भी काफी नुकसान हुआ है।

बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्वों ने घास में आग लगा दी थी। देखते ही देखते जंगल आग की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed