फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   award given to women on international women day function in shimla

हिमाचल की इन दो महिलाओं को मिला महिला प्रोत्साहन पुरस्कार

Fri, 08 Mar 2019 08:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
award given to women on international women day function in shimla

नेशनल स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली किन्नौर की कशिश नेगी और नेत्रहीन बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटीं कुल्लू की शालिनी वत्स किमटा को महिला प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को गेयटी थियेटर शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का राज्य स्तरीय समारोह हुआ। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, तीन सहायिकाओं, तीन मिनी आंगनबाड़ी वर्करों को नवाजा।
विज्ञापन


बाल आश्रम में रहकर पढ़ाई में अव्वल रहने वाली नौ छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। महिला प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित कशिश नेगी ने गुवाहाटी में नेशनल स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2018 में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में हुई सब जूनियर वुमन बाक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। किन्नौर के खेल विभाग ने कशिश के नाम का प्रस्ताव भेजा था। उधर, नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड की हिमाचल इकाई को भी पुरस्कार दिया गया है। 

नेत्रहीन बच्चों का भविष्य संवारने का कर रही काम

award given to women on international women day function in shimla

इकाई की प्रदेश प्रभारी शालिनी वत्स बीते कई सालों से नेत्रहीन बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रही हैं। इन्होंने कुल्लू में विशेष बच्चों के लिए स्कूल भी खोला हुआ है। इनकी संस्था साल 1997 से इस क्षेत्र में काम कर रही है।

इन दोनों को पुरस्कार के तौर पर सरकार ने प्रमाणपत्र और 21 हजार रुपये की राशि दी। राज्यपाल ने महिलाओं से भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।

कहा कि जिस समाज में महिला का सम्मान होता है वह स्वर्ग है और जहां महिलाओं की अनदेखी की जाती है वहां नेक काम भी बेकार हो जाते हैं। उन्होंने देव भूमि में नशे के खिलाफ  अभियान चलाने के लिए महिलाओं की सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। सरकार की प्राकृतिक खेती की पहल को भी अपनाने का आग्रह किया। 

15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला पुरस्कार

award given to women on international women day function in shimla

बिलासपुर के झंडूता के आंगनबाड़ी केंद्र बडवाड की कार्यकर्ता मधुबाला, चंबा के आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली की कार्यकर्ता बबली कुमारी, चुवाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र बकरोटा की कार्यकर्ता आशा कुमारी, टौणी देवी के आंगनबाड़ी केंद्र झनिक्कर की कार्यकर्ता कुसुम लता, धर्मशाला के आंगनबाड़ी केंद्र दाड़नू -11 की कार्यकर्ता प्रवीण देवी, कल्पा के आंगनबाड़ी केंद्र किल्बा की कार्यकर्ता कृष्ण माया, बंजार के आंगनबाड़ी केंद्र सेगलू बाजार की कार्यकर्ता शशि किरण, गोहर के आंगनबाड़ी केंद्र छोल की कार्यकर्ता कौशल्या देवी काे सम्मानित किया गया।

, मंडी सदर के के आंगनबाड़ी केंद्र स्वाखरी की कार्यकर्ता लता देवी, मशोबरा के आंगनबाड़ी केंद्र पीरन की कार्यकर्ता ऊषा वर्मा, पांवटा साहिब के आंगनबाड़ी केंद्र शिमलधार की कार्यकर्ता नीमा देवी, शिलाई के आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर की कार्यकर्ता श्यामा देवी, नालागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र माजरा-11 की कार्यकर्ता सुखविंद्र कौर, कंडाघाट के आंगनबाड़ी केंद्र क्वारटू की कार्यकर्ता इंदिरा कौशिश और धुंदला के आंगनबाड़ी केंद्र खेड़ी की कार्यकर्ता कुसुमलता को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार में प्रमाणपत्र और दस हजार रुपये दिए गए।

मिनी आंगनबाड़ी वर्कर पहली बार की सम्मानित

award given to women on international women day function in shimla

पहली बार मिनी आंगनबाड़ी वर्करों को पहली बार राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चंबा के आंगनबाड़ी केंद्र अपर ओवड़ी की भुवन कुमारी, कांगड़ा में रैत के कुट केंद्र की शिवानी देवी और मंडी में द्रंग के केंद्र समखेतड़ केंद्र की निर्मला देवी को पुरस्कार के तौर पर प्रमाणपत्र और सात हजार रुपये दिए गए। आंगनबाड़ी सहायिकाओं की श्रेणी में कंडाघाट के क्यारटू केंद्र की माया देवी, मंडी सदर के सवाखारी केंद्र की शांता देवी और झंडूता के वडवाड़ केंद्र की रेखा देवी को राज्य स्तरीय पुरस्कार के तौर पर प्रमाणपत्र और पांच हजार दिए गए।

इन छात्राओं को किया सम्मानित
बाल आश्रम में पढ़ते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा कक्षा परीक्षा में अव्वल नंबर लेने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने किरण देवी, शिवानी, अदिति, सोमलता, रोमिका, आशा, यशोद्धा, प्रियंका और मीनू को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह के दौरान बाल संरक्षक संस्थान टूटीकंडी, पोर्टमोर स्कूल तथा चूड़ेश्वर कला मंच के कलाकारों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें ने खूब समां बांधा। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने विभागीय योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed