फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly budget session: Himachal govt will attach mafia assets, will tighten the noose on illegal mining

विधानसभा बजट सत्र: माफिया की संपत्ति अटैच करेगी हिमाचल सरकार, अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा

Wed, 02 Mar 2022 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 09:47 PM IST
सार

राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सदन में दिए जवाब से नाराज होकर विपक्ष ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया।

विज्ञापन
Assembly budget session: Himachal govt will attach mafia assets, will tighten the noose on illegal mining
विपक्ष ने किया वाकआउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सदन में दिए जवाब से नाराज होकर विपक्ष ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कहा कि पिछले बजट में की गई घोषणाओं में 70 फीसदी पूरी नहीं हुई हैं। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया जाता है। जब बजट घोषणाएं ही पूरी नहीं हुईं तो सरकार की क्या उपलब्धि रही। 

विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने वर्तमान भाजपा की सरकार से ज्यादा ऋण लिया है तो इस पर नेता प्रतिपक्ष खडे़ होकर विरोध करने लगे और कुछ ही देर बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।  सीएम ने बताया कि वर्ष 2012-13 से 2017-18 तक प्रदेश पर कुल 48000 करोड़ का कर्ज था। कांग्रेस सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में 28707 करोड़ का ऋण लिया, जिसका ऋण ग्रोथ 67 प्रतिशत था। वर्तमान भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार पर 63200 करोड़ रुपये का ऋण है। इस तरह भाजपा सरकार का ऋण ग्रोथ 32 प्रतिशत है। सीएम ने कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि तथ्य गलत हैं, तो साबित करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed