फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   appointments in boards and corporations in himachal pradesh

लोकसभा चुनाव देख हिमाचल में और भी बंटेंगे सरकारी ओहदे

Fri, 19 Oct 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 Oct 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
appointments in boards and corporations in himachal pradesh

लोकसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल में कुछ और नेताओं को सरकारी ओहदे बांटे जा सकते हैं। दिवाली पर भी प्रदेश के कुछ और नेताओं को तोहफे  मिल सकते हैं। अभी भी करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा निगमों-बोर्डों में अध्यक्षों या उपाध्यक्षों की तैनाती हो सकती है। राज्य के दर्जनों भाजपा नेताओं की इन नेताओं पर नजरें टिकी हैं। अब तक एक दर्जन से ज्यादा बोर्डों-निगमों और अन्य संस्थानों में तैनातियां की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर ने दस भाजपा नेताओं को बोर्डों औैर निगमों की कमान दी है। इससे पहले नवरात्र में ही तीन अन्य नेताओं की सरकारी ओहदों पर तैनाती की जा चुकी है। नवरात्र से पहले भी कुछ नियुक्तियां की जा चुकी थीं। भाजपा के वे सब नेता जो विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार थे या फिर खुद को संगठन के लिए समर्पित बता रहे थे, वे अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

appointments in boards and corporations in himachal pradesh

इनके अलावा मंत्री न बन पाने वाले वरिष्ठ विधायक भी कैबिनेट मंत्री के बराबर के पद मांग रहे थे। इनमें से भी दो विधायकों को कैबिनेट रैंक के बराबर के पद मिल चुके हैं। एक अन्य वरिष्ठ विधायक की भी जल्दी राज्य मंत्री के बराबर के पद पर नियुक्ति की जानी है। माना जा रहा है कि अधिकांश नियुक्तियां लोकसभा चुनाव से पहले ही कर दी जाएंगी।

इन नियुक्तियों के बाद भाजपा के नियुक्त नेताओं को सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने की और अन्य तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इससे ये लोकसभा चुनाव के लिए ठीक से प्रचार कर पाएंगे। इसीलिए ये नियुक्तियां हो रही हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी बताते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि अधिकांश नियुक्तियां लोकसभा चुनाव से पहले ही कर दी जाएंगी। यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का ही मामला है। उन्होंने ही नियुक्तियां करनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed