फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple freight rates fixed apple transportation will be based on km know full details here

Apple Season : सेब की भाड़ा दरें तय, किमी के आधार पर होगी सेब ढुलाई, यहां जानें पूरी डिटेल

Fri, 05 Jul 2024 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

शिमला जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सेब की ढुलाई पेटियों की बजाय किलोमीटर के आधार पर तय की हैं। क्या है दरें जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Apple freight rates fixed apple transportation will be based on km know full details here
सेब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेब सीजन को लेकर जिला प्रशासन ने उपमंडलों से सेब की ढुलाई पेटियों की बजाय किलोमीटर के आधार पर तय की हैं। उपायुक्त आदित्य नेगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों की सुविधा के लिए परिवहन शुल्क निर्धारित किया है। उपमंडल डोडरा-क्वार से चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली गाड़ियों की दर 90 पैसे प्रति किलोमीटर और चंडीगढ़ तक जाने वाली गाड़ियों की दर 1 रुपया 30 पैसे प्रति किमी निर्धारित की है। उपमंडल कोटखाई से चंडीगढ़ तक और 250 किमी से कम दूरी तक परिवहन शुल्क 1 रुपये 30 पैसे प्रति किमी तथा दिल्ली और 250 किमी से अधिक दूरी के लिए परिवहन शुल्क 90 पैसे प्रति किमी रहेगा।

विज्ञापन


उपमंडल रामपुर से चंडीगढ़ तक एक रुपये 50 पैसे प्रति किमी तथा दिल्ली के लिए 90 पैसे प्रति किमी और उपमंडल जुब्बल से चंडीगढ़ तक तथा 250 किमी से कम दूरी तक एक रुपये 30 पैसे प्रति किमी एवं दिल्ली तथा 250 किमी से अधिक दूरी के लिए 90 पैसा प्रति किमी परिवहन शुल्क निर्धारित किया है। कहा कि यह दरें प्रति क्विंटल के हिसाब से निर्धारित की गई है। अधिक वसूली पर डिफाल्टर ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप, ऑपरेटर यूनियनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


ठियोग से दिल्ली का ट्रक का भाड़ा 90 पैसे प्रति किमी
उपमंडल ठियोग से दिल्ली तक जाने वाले 6 पहिया एवं उससे अधिक वाले ट्रक का 90 पैसे प्रति किमी, चंडीगढ़ तक टाटा 407 और आईशर चार पहिया वाहन का एक रुपया 50 पैसे प्रति किमी, 20 किमी से अधिक दूरी के लिए पिकअप से परिवहन के लिए 2 रुपये 30 पैसा प्रति किमी तथा 20 किमी तक के दायरे के भीतर संपर्क मार्ग में चलने वाली पिकअप की दर 2 रुपये 50 पैसे प्रति किमी किराया निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहड़ू से दिल्ली 90 पैसे प्रति किमी
उपमंडल रोहड़ू से दिल्ली तक जाने वाले ट्रक एवं अन्य वाहनों की दर 90 पैसे प्रति किमी, चंडीगढ़ तक ट्रक एवं अन्य वाहनों की दर एक रुपया 30 पैसे प्रति किमी, 20 किमी से अधिक दूरी के लिए पिकअप से परिवहन के लिए 2 रुपये 30 पैसा प्रति किमी तथा 20 किमी तक के दायरे के भीतर संपर्क मार्ग में चलने वाली पिकअप की दर 2 रुपये 50 पैसे प्रति किमी किराया निर्धारित किया है। वहीं उपमंडल कुमारसैन से दिल्ली तक जाने वाले 6 पहिया और उससे अधिक वाले ट्रक के लिए 90 पैसा प्रति किमी, चंडीगढ़ तक टाटा 407 और चार पहिया आइशर के लिए एक रुपये 50 पैसा प्रति किमी, 30 किमी से अधिक दूरी के लिए चलने वाली पिकअप के लिए 2 रुपये 70 पैसे प्रति किमी और संपर्क मार्ग में 30 किमी के दायरे के भीतर चलने वाली पिकअप का परिवहन शुल्क 3 रुपये 30 पैसे प्रति किमी निर्धारित किया है।
 

कुपवी और चौपाल से 95 पैसा प्रति किमी होगा किराया
उपमंडल कुपवी और चौपाल से चंडीगढ़ की मंडियों और दिल्ली तक 6 पहिया एवं उससे अधिक वाले ट्रक के लिए 95 पैसा प्रति किमी, चंडीगढ़ तक 1 रुपये 20 पैसे प्रति किमी, चंडीगढ़ तक जाने वाले टाटा 407 और आइशर चार पहिया का 1 रुपये 30 पैसे प्रति किमी, 20 किमी से अधिक दूरी तक चलने वाली पिकअप का 2 रुपये 50 पैसे प्रति किमी, संपर्क मार्ग में 20 किमी, तक चलने वाली पिकअप का 2 रुपये 60 पैसा प्रति किमी परिवहन शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed