{"_id":"ecbb56393dc77d8c1a32147c8eb1446d","slug":"anurag-virbhadra-singh-took-the-shot-the-charges-leveled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ने वीरभद्र सिंह पर साधा निशाना! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ने वीरभद्र सिंह पर साधा निशाना!
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी (धर्मपुर)
Updated Sun, 24 Aug 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शनिवार को धर्मपुर विस क्षेत्र के वर्षा से प्रभावित बहरी, समौड़ पंचायत के तड़ून, तनेहड़ पंचायत के तनेहड़, सक्रैणधार, हरैणनाल, धारडी, धर्मपुर पंचायत के बरडाना क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री से बात करके यहां केंद्रीय टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेकर लोगों को उचित मदद दिलवाने की अपील करेंगे ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में इतना नुकसान होने के बावजूद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों ने यहां आना उचित नहीं समझा। जबकि मुख्यमंत्री प्राकृतिक आपदा को दरकिनार कर दिल्ली में अपने केस सुलझाने और पद बचाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को जो 25-25 लाख की कारें ली है, अगर यहां आ जाती तो उनका भी सदुपयोग हो जाता।
विज्ञापन
जिला के तीन काबिना मंत्री है और किसी एक मंत्री ने भी यहां आना उचित नहीं समझा। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर सड़क मार्ग से नहीं तो वह हैलिकाप्टर से यहां आ सकते थे। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भेदभाव की नीति अपनाई हुई है। जिसकी वजह से वह धर्मपुर विस क्षेत्र में हुए नुक्सान का जायजा लेने तक नहीं आए।
चुनावों से पहले तो वह वर्षा के मौसम में भी आधे अधूरे भवनों का रात को 12 बजे तक उदघाटन करते रहे। लेकिन अब क्या हो गया कि उन्होंने धर्मपुर के लोगों की सुध लेने तक नहीं आये।
उन्होंने कहा कि लोग अभी पीने के पानी की समस्या से जुझ रहे हैं और लोगों के पास रहने को जमीन तक नहीं है और इस पर सरकार को सोचना चाहिए कि जिन लोगों के पास अब मकान बनाने को जमीन तक नहीं बची है उन्हें सर्दी का मौसम आने से पहले पहले जमीन की व्यवस्था करके उन्हें दे देनी चाहिए ताकि वह अपना मकान बना सकते हैं ।
धर्मपुर की 9 पंचायतों में जो भारी नुक्सान हुआ है उसके लिए सरकार को अलग बजट का प्रावधान करना चाहिए। वहीं लोगों की जमीन को ठीक करने के लिए भी अलग बजट होना चाहिए तथा खेतों को ठीक करवाने की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक डीपीआर 80 करोड़ की गई है उसमें भी और प्रावधान किया जा सकता है। उसे तुरंत केंद्र को भेजें ताकि केंद्र से पैसा मिल सके।
इस मौके पर स्थानीय विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मढ़ोत्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजत ठाकुर, प्रताप सकलानी, सजंय निराला, यश पठानिया, राजीव आर्या, विशाल ठाकुर ,कमलेश नेगी, विटु इत्यादि उपस्थित थे।
मंडी के बजाय हमीरपुर में खुले एम्स
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र की ओर से हिमाचल में प्रस्तावित एम्स स्तर के अस्पताल को हमीरपुर में खोलने की वकालत की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह हमीरपुर में एम्स खुलवाने के पक्षधर हैं।
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह मंडी में एम्स अस्पताल खोलने के लिए पर्याप्त सुविधाओं और भूमि का हवाला देते रहे हैं। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लोगों को हमीरपुर और मंडी के नाम पर बांटना चाहते हैं। अगर यह अस्पताल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खुलता है तो इससे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को ही नहीं बल्कि मंडी और कांगड़ा जिले के लोगों को भी लाभ मिलना है।
उन्होंने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तासीन होती है तो वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एम्स स्तर का हॉस्पिटल खोलेंगे। हमीरपुर की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार अपना आशीर्वाद दिया है और वह जनता का कर्ज उतारने की भरपूर कोशिश करेंगे। केंद्र में मोदी सरकार आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ रही है।