पीएम और शाह पर बरसे कांग्रेस नेता, कहा-नोटबंदी के बाद हुआ बड़ा स्कैम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में सदी का सबसे बड़ा स्कैम हुआ है। आम लोगों को पैसा नहीं मिला, मगर बैंकों से करोड़ों इनके बड़े नेताओं के पास चले गए। अमित शाह ने तो पाकिस्तान के आतंकवादी का नाम विपक्ष से जोड़ दिया है।
इससे ओछी बात क्या हो सकती है। कहा कि शाह और उनके शहंशाह से देश की जनता परेशान है। मोदी जैसे चांसलर हैं और अमित शाह वाइस चांसलर हैं। आनंद शर्मा ने पीटरहॉफ में पत्रकार वार्ता में मोदी और शाह पर हमला बोला।
कहा कि नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस लाने की बात की थी, मगर इसमें 86.4 प्रतिशत पैसा काला नहीं था। एक ओर भ्रष्टाचार खत्म करने की बातें होती रहीं, दूसरी ओर रातोंरात मनी कनवर्जन और मनी लांड्रिंग का मौका दिया गया। चूर्ण के नोट की तरह दो हजार के नोट छापे गए।
रिजर्व बैंक को प्रधानमंत्री छोटे महकमे की तरह ट्रीट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री शालीनता की बजाय अहंकार और टकराव से बात करते हैं। विपक्ष को कलंकित किया जा रहा है। कांग्रेस को गरिमा में रहना आता है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर भी कोई अपशब्द इस्तेमाल नहीं किए हैं।
आनंद शर्मा बोले - मोदी ने आजादी के बाद देश में बने तमाम प्रधानमंत्रियों का पिछले दिनों अपमान किया है। देश के प्रधानमंत्री को इतनी गैर जिम्मेवारी के साथ असत्य नहीं बोलना चाहिए। सेना की कार्रवाई और सेना का नरेंद्र मोदी राजनीतिकरण कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री से कोई सवाल करे तो वे उसे निजी शत्रुता में बदल देते हैं। पीएम ने तो भगवा होली मनाने की बात की है। वे तिरंगा होली मनाने की बात क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कहां हैं नौकरियां और कहां हैं 100 स्मार्ट सिटी? मुंबई नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए उन्होंने नोटबंदी नहीं, स्थानीय कारणों को जिम्मेवार बताया।
शीला दीक्षित के बचाव में आए शर्मा
राहुल गांधी पर शीला दीक्षित के बयान पर आनंद शर्मा ने उनके बचाव में आए। कहा कि ये बयान लंबा है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की है। कहा कि आरएसएस और भाजपा ने राहुल गांधी की पर्सनैलिटी के बारे में एक अभियान चलाया है।
ये रहे पत्रकार वार्ता में मौजूद
आनंद शर्मा की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, पूर्व महासचिव कुलदीप सिंह राठौर, राजनीतिक सचिव अनिल गोयल, विधि विभाग का अध्यक्ष आईएन मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चौहान, सोशल मीडिया राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल धौलटा, शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा, जितेंद्र चौधरी, वेदप्रकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।