फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert in Himachal after Jammu grenade attack

जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक

Fri, 08 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Alert in Himachal after Jammu grenade attack

पड़ोसी राज्य जेएंडके के जम्मू बस अड्डे पर ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीआईडी की सूचना के बाद सूबे के सभी अंतरराज्यीय बस अड्डों पर पुलिस की नफरी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी सीमावर्ती जिलों चंबा, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर व लाहौल -स्पीति में खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने पाकिस्तान के साथ सरहद पर तनातनी के चलते एहतियातन सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन

परियोजनाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश

गृह विभाग ने भी सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सामरिक और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न प्रतिष्ठानों और परियोजनाओं की सुरक्षा पुख्ता करें।

इसके बाद रेल लाइनों, बिजली प्रोजेक्ट, डैम, एयरपोर्ट, टनल, पावर ट्रांसमिशन लाइनें, दूरदर्शन एवं आल इंडिया रेडियो स्टेशनों, ऑयल स्टोरेज स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

वीरवार की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को हर छोटी-बड़ी सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से साझा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीमांत इलाकों और टोल पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed