फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   israel caregiver job 2026 himachal gda anm gnm nursing

विदेश में पैसा कमाने का अवसर: दो लाख के करीब सैलरी; एक सितंबर तक करें आवेदन; सारी जानकारी बस एक क्लिक दूर

Fri, 28 Aug 2026 01:33 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 28 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर की नौकरी का अवसर है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से पद भरे जा रहे हैं। जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और फिजियोथेरेपी समेत निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कुल मासिक वेतन 6,443.85 एनआईएस बताया गया है, जो करीब 1.99 लाख रुपये है, जबकि कटौतियों के बाद इन-हैंड करीब एक लाख रुपये हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
israel caregiver job 2026 himachal gda anm gnm nursing
विदेश में नौकरी का मौका। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए इजराइल में रोजगार का अवसर आया है। भारत सरकार के अधीन राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन




जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की शुरुआत में दो वर्ष की अनुबंध अवधि होगी, जिसे नियमानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


नर्सिंग से लेकर जीडीए, एएनएम और जीएनएम वालों के लिए मौका
केयरगिवर पद के लिए अभ्यर्थी के पास केयरगिविंग सेवाओं से संबंधित कम से कम 990 घंटे का मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण, जिसमें ऑन-जॉब ट्रेनिंग यानी ओजेटी भी शामिल हो, होना चाहिए। इसके स्थान पर सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी मान्य होगा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट या मिडवाइफरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं। विभाग के अनुसार जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 1.99 लाख रुपये बताया गया मासिक वेतन
इन पदों के लिए कुल मासिक वेतन 6,443.85 न्यू इजरायली शेकेल (NIS) निर्धारित बताया गया है। वर्तमान विनिमय दर के आधार पर यह राशि करीब 1.99 लाख रुपये प्रतिमाह के बराबर बैठती है। हालांकि यह पूरी राशि सीधे इन-हैंड वेतन के रूप में नहीं मिलेगी। निर्धारित नियमों के तहत बीमा, आवास, भोजन और अन्य मदों में कटौती की जाएगी। इन कटौतियों के बाद वास्तविक इन-हैंड वेतन करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह रहने की जानकारी दी गई है।

इजराइल जाने से पहले भी करना होगा खर्च
अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि चयन होने के बाद इजराइल भेजे जाने और अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले कुछ खर्च स्वयं वहन करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार यह अनुमानित खर्च करीब 1,47,086 रुपये है। हालांकि इस राशि में बदलाव संभव है।

इसके अतिरिक्त वीजा प्रोसेसिंग शुल्क भी अभ्यर्थी को स्वयं देना होगा। निर्धारित खर्च में पंजीकरण शुल्क, मेडिकल जांच, पुलिस रिपोर्ट, जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट शुल्क, इंटरव्यू की वीडियो रिकॉर्डिंग शुल्क और इजराइल स्थित प्लेसमेंट ब्यूरो की बास्केट ऑफ सर्विस की पहली किस्त शामिल है। इसके अलावा भारत से इजराइल जाने और वापस आने की हवाई यात्रा का खर्च भी चयनित अभ्यर्थी को स्वयं उठाना होगा।

इन शर्तों को भी जान लें
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का इजराइल में पहले से कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उसका कोई निकटतम पारिवारिक सदस्य इजराइल में निवासरत या कार्यरत नहीं होना चाहिए। प्रदेश के सभी जिलों से इच्छुक युवक और युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

पंजीकरण की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2026

आवेदन फॉर्म:
गूगल फॉर्म पर पंजीकरण करें

जरूरी बात: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी पात्रता, शुल्क, अनुबंध की शर्तों, वेतन में होने वाली कटौती और विदेश यात्रा से जुड़े सभी खर्चों की आधिकारिक जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed