{"_id":"6a9137dfccb86338ee02590d","slug":"kullu-bus-accident-bhakheli-biasar-road-hrtc-brake-fail-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सड़क हादसा : ब्रेक फेल होते ही ढांक से टकराई निगम की बस, कुल्लू में चालक की सूझबूझ से टली बड़ी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सड़क हादसा : ब्रेक फेल होते ही ढांक से टकराई निगम की बस, कुल्लू में चालक की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
Fri, 28 Aug 2026 01:03 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:03 PM IST
सार
कुल्लू के भेखली स्थित ब्यासर रोड पर शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। बस ब्यासर से कुल्लू की ओर आ रही थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को ढांक से टकराकर रोक दिया। इससे बस खाई में गिरने से बच गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ब्यासर रोड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को ढांक की ओर मोड़ दिया। इससे बस गहरी खाई में जाने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि बस में 60 से 70 सवारियां थीं। रक्षाबंधन के चलते बस में काफी ज्यादा भीड़ थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। निगम की बस ब्यासर से कुल्लू की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और बस को ढांक से टकरा दिया। टक्कर के कारण बस रुक गई।
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की तथा घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
चालक की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे ढांक है। ऐसे में अगर बस अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे चली जाती तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था। चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया और उसे ढांक से टकराकर रोक दिया। रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भी हलचल मच गई। बस में सवार यात्रियों के परिजन भी घायलों की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।
फिलहाल घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी और बस में सवार यात्रियों की संख्या के संबंध में संबंधित विभाग की ओर से जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।