फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Akshay Kumar film based on Battle of Saragarhi 'Kesari' shooting in Asia highest village Komik

एशिया के सबसे ऊंचे गांव शूटिंग करेंगे अक्षय, दिखेगी सारागढ़ी की लड़ाई

Fri, 18 May 2018 02:24 PM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Fri, 18 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar film based on Battle of Saragarhi 'Kesari' shooting in Asia highest village Komik

करीब साढ़े चौदह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित एशिया के सबसे ऊंचे गांव कौमिक की दिलकश वादियां अब जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट पहली बार स्पीति घाटी के कौमिक गांव का रुख कर रही है।

विज्ञापन


‘केसरी’ फिल्म के दृश्य फिल्माने के लिए अक्षय कुमार शुक्रवार को चॉपर से काजा पहुंचेंगे। उनके साथ फिल्म की नायिका परिणीति चोपड़ा के भी आने की संभावना है। यहां एशिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित बौद्ध मठ में भी फिल्म की शूटिंग होगी।
विज्ञापन


इससे पहले स्पीति घाटी में पाप और हाईवे फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। बीते साल अमेरिकी पत्रिका लोनली प्लेनेट ने लाहौल-स्पीति को 2018 में दुनिया के दस सबसे बेहतर भ्रमण स्थलों में शुमार किया था। पत्रिका के सर्वे रिपोर्ट का असर अब दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से अक्षय कुमार स्टारर हिंदी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग स्पीति घाटी की वादियों में शुरू होने जा रही है। फिल्म यूनिट के करीब 100 क्रू मेंबर स्पीति पहुंच गए हैं। काजा और इसके आसपास होटलों में फिल्म यूनिट के लिए करीब 100 से अधिक कमरे बुक किए हैं।

1897 के सारागढ़ी युद्ध पर आधारित है फिल्म

Akshay Kumar film based on Battle of Saragarhi 'Kesari' shooting in Asia highest village Komik

अक्षय कुमार और परिणीति रंगरीक के समीप देवाचिन रिट्रीट में ठहरेंगे। फिल्म यूनिट से जुड़े स्थानीय होटल कारोबारी राजेंद्र बौद्ध और राहुल ने बताया कि अनुराग सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग स्पीति घाटी के पंगमो, हल, चिचम, टशीगंग और एशिया के सबसे ऊंचे कौमिक गांव के तंगजुत बौद्ध मठ में होगी।

निर्देशक सिन्हा अपने क्रू मेंबर के साथ 16 मई को काजा पहुंच कर अच्छी लोकेशन देख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 27 मई तक जारी रहेगी। डीएसपी मुकेश ने बताया कि फिल्म यूनिट ने स्थानीय प्रशासन से 2 जून तक की परमिशन ले रखी है।

बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू होने से घाटी के पर्यटन कारोबारी खुश हैं। राजेंद्र बौद्ध ने कहा कि स्पीति का लैंडस्केप और संस्कृति पूरी तरह लद्दाख से मिलती है। लिहाजा स्पीति घाटी लद्दाख का बेहतर विकल्प बन सकती है।

यह फिल्म सन 1897 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच सारागढ़ी में हुई लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में सिख बटालियन के 21 जवानों ने 10000 अफगानियों के  दांत खट्टे कर दिए थे। फिल्म अक्षय कुमार और करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed