फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Air Deccan flight from Bhuntar to ludhiana

एयर डेक्कन की फ्लाइट चार हजार में कीजिए भुंतर से लुधियाना का हवाई सफर

Thu, 24 May 2018 03:19 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 24 May 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Air Deccan flight from Bhuntar to ludhiana

भुंतर से लुधियाना के बीच पर्यटक चार हजार रुपये में सफर कर सकेंगे। 30 मई से एयर डेक्कन की सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए पर्यटकों व अन्य कारोबारियों ने बुकिंग शुरू कर दी है। भुंतर से लुधियाना का टिकट 4000 रुपये और लुधियाना से दिल्ली 2500 रुपये प्रति सीट दी जा रही है। भुंतर एयरपोर्ट से नए रूट शुरू होने से घाटी के पर्यटन को पंख लगेंगे। हालांकि पहले यह उड़ान 15 अप्रैल से शुरू होनी थी।

विज्ञापन


इसके बाद 15 मई का समय तय किया गया था। लेकिन इस दौरान कंपनी ने कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की थी। अब एयर डेक्कन ने दिल्ली-चंडीगढ़ और भुंतर को शुरू होने वाली फ्लाइटों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 20 सीटर जहाज की उड़ान पर्यटन सीजन में कारोबार के लिए वरदान साबित होगी। एयर डेक्कन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक लुधियाना से विमान सुबह नौ बजे उड़ान भरेगा और 45 मिनट के सफर के बाद भुंतर में लैंड करेगा।

विज्ञापन

एयर इंडिया के मुकाबले सस्ता होगा डेक्कन का किराया

Air Deccan flight from Bhuntar to ludhiana

यहां 15 मिनट बाद 10:15 बजे जहाज वापस लुधियाना के लिए उड़ेगा। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि एयर डेक्कन की नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसका किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।

होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, मुख्य संरक्षक देवेंद्र नेगी और कुल्लू-मनाली पर्यटन मंच के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि लुधियाना-भुंतर की नई हवाई सेवा पर्यटन के लिए अच्छी खबर है।  

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य से भले ही एयर इंडिया की भुंतर-चंडीगढ़ हवाई उड़ान बंद चल रही है लेकिन लुधियाना-भुंतर की उड़ान का सफर एयर इंडिया के मुकाबले सस्ता होगा।

भुंतर से चंडीगढ़ के लिए एयर इंडिया का किराया 5700 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि 20 सीटर एयर डेक्कन का भुंतर से लुधियाना का किराया 4000 हजार रुपये से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed