फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Person Drive Away HRTC Bus at Sundarnagar.

HRTC बस लेकर भागा सनकी, चाय पीते रह गए ड्राइवर-कंडक्टर

Sat, 11 Feb 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 11 Feb 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
A Person Drive Away HRTC Bus at Sundarnagar.

एक युवक पर ऐसी सनक चढ़ी कि शुक्रवार को सवारियों का इंतजार कर रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस को स्टार्ट कर भगा ले गया। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। ड्राइवर-कंडक्टर चाय पीते रह गए और मुकेश कुमार (27) फिल्मी स्टाइल में करीब दस किलोमीटर तक बस को दौड़ाता रहा। मुकेश रास्ते में रुककर सवारियों को भी बस में बैठाता रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर बस रुकवाई तो यात्रियों की जान में जान आई। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मुकेश का मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद ही पता चलेगा कि इसने नशा तो नहीं किया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे कंदार से सुंदरनगर वाया डैहर चलने वाली परिवहन निगम की (एचपी12जी/4640) बस को ड्राइवर ने डैहर में रोका। यहां करीब 15 मिनट बाद बस यात्रियों को लेकर रवाना होनी थी।

विज्ञापन

सनकी ने दो सवारियों को भी बैठा लिया बस में

A Person Drive Away HRTC Bus at Sundarnagar.

ड्राइवर अमर सिंह और कंडक्टर पास ही दुकान में चाय पी रहे थे। इतने में एक युवक बस में सवार हुआ और उसे स्टार्ट कर कांगू की ओर भाग गया। ड्राइवर ने पुलिस चौकी में इसकी शिकायत की। पुलिस दल ने एएसआई जीतराम के नेतृत्व में बस का पीछा किया। इस दौरान कांगू के निकट युवक ने बस रोककर दो सवारियों को भी बैठा लिया। 

युवक बस को बेहद तेजरफ्तार से चला रहा था। इस कारण दुर्घटना की भी आशंका बनी रही। पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर दूर भवाणा के पास ओवरटेक कर बस के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इस पर युवक ने बस रोक दी। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। युवक की शिनाख्त डैहर निवासी मुकेश कुमार (27) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed