{"_id":"5b955509867a55019a1f7d65","slug":"91536513289-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनान में भूस्खलन से सड़क बंद, फागली स्कूल परिसर में गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनान में भूस्खलन से सड़क बंद, फागली स्कूल परिसर में गिरा पेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बारिश से नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को दोपहर के समय हुई बारिश से शहर के कई हिस्सों में भूस्खलन हो गया। शनान के पास बाईपास से बाबा बालक नाथ मंदिर जाने वाला रास्ता भूस्खलन से बंद हो गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा फागली स्कूल परिसर में देवदार का एक बड़ा पेड़ धराशायी हो गया। यह पेड़ पहले से ही गिरने की कगार पर था और स्थानीय लोग इसे हटाने की भी मांग कर रहे थे। लेकिन वन विभाग ने इसे नहीं काटा था। रविवार को बारिश के चलते यह पेड़ स्कूल परिसर में जा गिरा।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि रविवार की छुट्टी के चलते स्कूल में बच्चे नहीं थे। यहां स्थानीय बच्चे खेल रहे थे लेकिन बारिश होने के बाद ये भी अपने घर चले गए। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
डीएफओ शहरी इंद्र कुमार का कहना है कि पेड़ हटाने के लिए लेबर भेज दी गई है। शहर में और कहीं भी पेड़ गिरने की सूचना नहीं है। उधर, निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता का कहना है कि फिलहाल किसी एंबुलेंस रोड के बंद होने की सूचना नहीं है। निगम के सभी रास्ते और सड़कें बहाल हैं।