पांगी जा रहे सात शिक्षकों को उधमपुर पुलिस ने 9 घंटे रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट से पांगी के लिए टैक्सी के माध्यम से आ रहे सात शिक्षकों को उधमपुर में पुलिस ने नौ घंटे तक रोके रखा। सुबह करीब छह बजे पुलिस टीम ने गाड़ी को छोड़ा। यह शिक्षक पांगी घाटी के विभिन्न स्कूलों की आंसर शीट लेकर आ रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक शिक्षक पांगी नहीं पहुंच पाए थे। वहीं शनिवार को मौसम खराब रहने के कारण पांगी में दो इंच तक ताजा हिमपात भी हुआ। जानकारी के अनुसार प्रदेश में छह मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
लेकिन पांगी में इस बार काफी हिमपात हुआ है। शीतकालीन छुट्टियों के चलते जहां अधिकतर जिला मुख्यालय में फंसे हुए हैं तो वहीं कुछेक शिक्षक कुल्लू में भी फंसे हुए हैं।
आरसी पांगी की ओर से बीते दिनों सात दिनों के भीतर अध्यापकों को पांगी पहुंचने के लिए कहा गया। इसके बाद कुल्लू से सात शिक्षक शुक्रवार को करीब दो बजे रवाना हुए, जो उधमपुर शुक्रवार रात को नौ बजे पहुंचे।
पुलिस ने टैक्सी को रोक लिया
लेकिन किन्हीं कारणों के चलते पुलिस ने टैक्सी को रोक लिया। शिक्षक राज कुमार, प्रेम सिंह व हंस राज ने बताया कि करीब नौ घंटे गाड़ी को रोका गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह छह बजे वे उधमपुर से पांगी के लिए रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात दस बजे तक वे पांगी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पांगी में ताजा हिमपात भी हुआ है। इससे उन्हें दिक्कतें पेश आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल साच, हाई स्कूल साहली व सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुराल की आंसर शीट लेकर पांगी के लिए रवाना हुए थे।
आरसी पांगी चमन लाल ने बताया कि शिक्षकों को सात दिनों के भीतर पांगी पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को भी शिक्षक पठानकोट से पांगी के लिए रवाना हुए हैं। कहा कि देरी क्यों हुई, शिक्षकों को इस बारे में पूछा जाएगा।