फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   70th Independence Day celebrations in himachal

स्नाइपर्स की निगरानी में होगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

Mon, 15 Aug 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Aug 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
70th Independence Day celebrations in himachal
सीएम वीरभद्र सिंह - फोटो : File Photo

सोलन में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों को तैनात किया गया है। फूल प्रूफ सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास के भवनों पर स्नाइपरों को भी तैनात किया जाएगा। सीएम के आसपास की सुरक्षा सीआईडी व हिमाचल पुलिस के जिम्मे होगी जबकि बटालियनों के जवान व क्विक रिएक्शन टीम कार्यक्रम स्थल के बाहर की सुरक्षा संभालेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के 30 जवानों का एक दल सीएम वीरभद्र सिंह को सलामी देगा जबकि हिमाचल से भी एक दल सलामी देने के लिए उत्तराखंड रवाना हुआ है। केंद्र की पहल पर यह प्रथा शुरू हुई है। आईजी कानून व्यवस्था जहूर जैदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सभी जिला एसपी को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त की शाम तक प्रदेश की सीमा में दाखिल होने वाले हर वाहन की सघन तलाशी ली जाएगी। होटलों और सरायों की भी तलाशी लेने को कहा गया है। इसके अलावा सभी बॉर्डर जिलों के पोस्ट पर जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि चेकिंग में परेशानी न हो। होटल, सराय मालिकों से संपर्क कर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के होने या शक होने पर पुलिस से सूचना साझा करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed