फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मटमैला पानी

मटमैला पानी

Mon, 18 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
मटमैला पानी
कलेई गांव के बीस परिवार मटमैला पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन

दो वर्षों से पुकथला नाले से की जा रही लोगों को पानी की सप्लाई, बीमारियों की चपेट में आ रहे
ग्रामीणों का आरोप, विभाग से मांग के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत गुवाड़ी के कलेई गांव के लिए करीब दो वर्ष से सीधे नाले से पानी की आपूर्ति दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। इससे वह कई प्रकार की जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों को कलेई गांव के लिए पुकथला नाले से पानी उपलब्ध करवाया जाता है। इससे ग्रामीणों के नलों से मटमैला पानी आता है। पुकथला से कलेई के लिए बिछाई पाइपलाइन के बीच में एक टैंक है। मगर वह खस्ताहाल हो चुका है। इससे नाले में आ रही गंदगी लोगों के नलों में पहुंच जाती है। लोगों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थय विभाग से कई बार इसको लेकर शिकायत की है। मगर दो वर्ष बाद भी विभाग समस्या से निजात नहीं दिला पाया है। इस पाइपलाइन कलेई गांव के बीस परिवारों के लिए पानी की आपूर्ति होती है। इसके अलावा पानी को फिल्टर किए बिना सीधे नाले से लोगों को पानी की सप्लाई प्रदान करवाई गई है। ऐसे में ग्रामीण काफी समय से मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। इसके अलावा पाइपें भी जगह-जगह से टूटी हुई हैं। ग्रामीणों ने आईपीएच महकमे के एक्सईन से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर गांव में स्वच्छ पानी सप्लाई प्रदान करने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी देशराज, हेमराज, रमेश कुमार, रामनाथ, अमरनाथ और राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सीधे नाले से पानी की सप्लाई की जाती है। यहां कोई भी टैंक नहीं बनाया गया है। विभाग से कई बार मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब भी बारिश होती है तो नाले का मटमैला पानी नलों में पहुंचता हैं। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि ग्रामीणों को साफ-सुथरा पानी मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed