हिमाचल में 544 स्कूल प्रिंसिपलों को मिली नियमित पदोन्नति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते नौ वर्षों से तदर्थ आधार पर नियुक्त 544 प्रिंसिपलों को सरकार ने नियमित पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। ये प्रधानाचार्य लंबे समय से अपनी नियमित पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।
इन शिक्षकों को बैकडेट से वित्तीय लाभ भी जारी होंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2008 के बाद शिक्षा विभाग में समय-समय पर मुख्याध्यापकों व प्रवक्ताओं से वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्यों की तदर्थ आधार पर नियुक्ति की गई।
इस अवधि के दौरान विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक न होने के कारण इन्हें नियमित नियुक्ति नही मिल सकी। इसके कारण इन्हें अभी तक पदोन्नति पर मिलने वाले वित्तीय लाभों से भी वंचित रहना पड़ा।
तदर्थ आधार पर नियुक्त 836 प्रधानाचार्यों को नियमित किया
उन्होंने बताया कि यह मामला ध्यान में आते ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इन तदर्थ प्रधानाचार्यों को नियमित करने के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए।
जिसके चलते गत माह वर्ष 2008 में तदर्थ आधार पर नियुक्त 836 प्रधानाचार्यों को नियमित किया गया। गत दिनों विभाग की पदोन्नति कमेटी की बैठक में वर्ष 2009 से 2011 तक तदर्थ आधार पर नियुक्त 544 प्रधानाचार्यों को नियमित किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अब वर्ष 2018 तक तदर्थ आधार पर नियुक्त सभी प्रधानाचार्यों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति कमेटी के बैठकें की जा रही हैं।