केसीसी बैंक में 425 पदों पर भर्ती, फरवरी में होगी लिखित परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसीसी बैंक हिमाचल में अगले महीने नौकरियों का पिटारा खोलेगा। फरवरी में केसीसी बैंक ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के 425 विभिन्न पदों पर भर्ती करेगा। इसमें क्लर्क के पद भी भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा फरवरी तक प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से ली जाएगी।
केसीसी बैंक की मार्च और अप्रैल तक बेरोजगार युवाओं को ज्वाइनिंग देने की योजना है। केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पिछली भर्ती प्रक्रिया के दौरान 350 पद विज्ञापित किए गए थे। इनमें 231 पद भरे जा चुके हैं। विभिन्न कोटे में रिक्त पद भरने का प्रयास किया जाएगा।
नोटबंदी, चार्जशीट और दूसरी राजधानी पर भी बड़ा बयान
कहा कि नोटबंदी बैंक के लिए काला दिवस बना। हालांकि, नुकसान के आंकड़े मार्च माह में आएंगे, लेकिन करीब 10 से 15 करोड़ रुपये का नुकसान नोटबंदी के चलते बैंक को हुआ है। मोदी सरकार के नोटबंदी के निर्णय ने बैंक को अपने लक्ष्य से दो महीने पीछे धकेल दिया है। हालांकि, बैंक के काबिल अधिकारियों ने संभावित बड़े घाटे को नहीं होने दिया।
भाजपा की चार्जशीट में केसीसी बैंक पर लगे आरोपों पर सिपहिया ने कहा कि यदि बीजेपी एक भी आरोप साबित करे तो वह राजनीति छोड़कर आरोप लगाने वालों के जूते साफ करेंगे। चेयरमैन ने कहा कि केसीसी बैंक के एटीएम की सुरक्षा के लिए जल्द ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जगदीश सिपहिया ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी घोषित करने के निर्णय का स्वागत किया।