{"_id":"5b955512867a557f180c39cf","slug":"41536513298-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली-लक्कड़ बाजार सड़क पर डंगा ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली-लक्कड़ बाजार सड़क पर डंगा ढहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली-लक्कड़ बाजार सड़क पर रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डंगा ढह गया। डंगा गिरनेे से करीब आधी सड़क ढह गई, जिसके बाद ट्रैफिक वन-वे हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण संजौली चौक और ढली संजौली बाईफरकेशन के बीच सड़क का डंगा गिर गया। रविवार को ट्रैफिक कम होने के कारण अधिक दिक्कत पेश नहीं आई। लेकिन सोमवार को संकरी सड़क के कारण परेशानी पेश आ सकती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि रविवार सुबह सड़क का डंगा डहने की सूचना मिली थी, जल्द ही डंगा लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मल्याणा के पास दूसरे दिन भी एनएच बंद
मल्याणा के पास शकराला में पहाड़ी दरकने से नेशनल हाईवे-5 पर यातायात दूसरे दिन भी ठप रहा। हालांकि एनएचएआई ने सड़क बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया है, लेकिन पहाड़ी पर अटकी चट्टानें गिरने के कारण सड़क बहाल करने का काम प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी पर दरार के कारण कभी भी दोबारा भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में एनएचएआई सड़क बहाल करने के लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और अन्य जानकारों से राय ले रहा है।
विज्ञापन
सेब सीजन के दौरान जल्द सड़क बहाल करने की चुनौती भी एनएचएआई के सामने हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी पूरा दिन सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। सेब की गाड़ियाें को शहर से होकर रवाना किया गया। मल्याणा शकराला के पास अगस्त में भी भूस्खलन हुआ था और तीन दिन बाद सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाई थी। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा है। इसलिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।