फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   21 passanger injured in hrtc bus accident at nurpur himachal

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर में एचआरटीसी बस पलटी, 21 यात्री घायल

Mon, 04 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 04 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
21 passanger injured in hrtc bus accident at nurpur himachal

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे 154 पर नूरपुर में नशा निवारण केंद्र के पास रविवार सुबह एचआरटीसी की एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे डॉक्टर्ज रेजिडेंस कॉलोनी के रास्ते में पलट गई। 

विज्ञापन










एचआरटीसी के नगरोटा बगवां डिपो की बस (एचपी 63-6140) हादसे के वक्त धर्मशाला से पठानकोट जा रही थी। इस हादसे में बस के चालक सहित बस में सवार कुल 21 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे में घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल बस चालक सहित चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ बस हादसा

21 passanger injured in hrtc bus accident at nurpur himachal

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त एचआरटीसी की यह बस नेशनल हाईवे पर नूरपुर स्थित नशा निवारण केंद्र के पास तीखे मोड़ पर एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए तेजरफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

और हाईवे के किनारे बने पैरापिट को तोड़ते हुए नूरपुर अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की आवासीय कॉलोनी के रास्ते में लुढ़क गई। बस अगर कुछ मीटर पहले मोड़ पर पलटती तो यहां हाईवे से नीचे की तरफ ज्यादा गहराई के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रशासन ने दी फौरी राहत

21 passanger injured in hrtc bus accident at nurpur himachal

वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोग बस में फंसे यात्रियों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकालना शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार देशराज ठाकुर और नूरपुर थाने के एसएचओ संदीप शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन की ओर से हादसे में घायलों को दो-दो हजार और गंभीर रूप से घायलों को तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। हादसे के कारण घटनास्‍थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हादसे में ये यात्री घायल

21 passanger injured in hrtc bus accident at nurpur himachal

हादसे में नूतन, मनिंद्र सिंह, हर्षद, बृजलाल और संतोष कुमारी निवासी बेही पठियार, रितू देवी, अंशु, विश्व कुमार, पंकज निवासी धर्मशाला, ईश्वर चंद्र निवासी द्रमन, अनिल शर्मा निवासी जम्मू, रत्तो राम निवासी राजस्थान घायल हुए हैं। सभी घायल लोगों का नूरपुर सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल टांडा रेफर 
हादसे में गंभीर रूप से घायल जीवन लाल, अनिल महाजन निवासी धर्मशाला, शिमलो देवी निवासी लदोडी, रमेश कुमार (फतेहपुर), बिशंभर लाल (सिहुंता), ममता देवी (धर्मशाला), नितिन निवासी सिद्धपुर, कृष्णा देवी निवासी पठानकोट को नूरपुर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बस चालक कृष्ण कुमार के परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। चालक नूरपुर शहर के जसलता का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed