{"_id":"590353ef4f1c1b751dc0c339","slug":"15-years-old-boy-killed-in-car-accident-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी ऑल्टो कार, बेटे की मौत, पिता आईजीएमसी रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी ऑल्टो कार, बेटे की मौत, पिता आईजीएमसी रैफर
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल करसोग के कोटलू-अशला मार्ग पर चेखवा के समीप शुक्रवार को एक ऑल्टो कार 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक का गंभीर घायल पिता आईजीएमएसी शिमला में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेम चंद निवासी शरन बाग अपने दोनों बेटे अंकित, अक्षित और चालक अरविंद के साथ अपने घर शरन बाग लौट रहे थे।
विज्ञापन
अरविंद कार चला रहा था। चेखवा के समीप पहुंचते ही अचानक अरविंद ने कार से नियंत्रण खो दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अशला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करसोग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, करसोग अस्पताल पहुंचने से पहले कोटलू के समीप अंकित (15) ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिता खेम सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए अशला अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
चालक अरविंद और अक्षित को प्राथमिक उपचार करने के बाद अशला स्वास्थ्य केंद्र से घर भेजा दिया है। उधर, करसोग थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।