{"_id":"5a90455e4f1c1b641f8b7605","slug":"121519404382-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बसों में फिलहाल नहीं बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बसों में फिलहाल नहीं बढ़ेगा किराया
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में प्राइवेट बसों के किराये में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं होगी। प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मांग थी कि शहर के प्राइवेट बसों में न्यूनतम किराया पांच रुपये किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस पर फैसला सरकार लेगी। फिलहाल न्यूनतम किराया बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।
शुक्रवार को एचआरटीसी निदेशक बीसी बड़ालिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में न्यूनतम किराये का मुद्दा उठाया गया। एचआरटीसी अधिकारियों ने कहा कि इस पर फैसला सरकार लेगी। फिलहाल किराये में कोई बढ़ोत्तरी नही होगी। इससे लोगों पर न्यूनतम किराये पांच रुपये करने का बोझ नही पड़ेगा हालांकि इस पर अंतिम फैसला प्रदेश सरकार लेगी।
शहर के निजी बस ऑपरेटर चाहते हैं कि न्यूनतम किराये में बढ़ोत्तरी हो और न्यूनतम किराया तीन की जगह पांच रुपये किया जाए। लेकिन बैठक में किराये बढ़ोत्तरी को लेकर कोई फैसला नही लिया गया है। इसके अलावा बैठक में जेएनयूआरएम बसों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कलस्टर का मुद्दा उठाया गया। बैठक में सहमति जताई गई कि जेएनयूआरएम की बसें कलस्टर के अंदर ही चलाई जाएंगी। बैठक में एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक अश्वनी कुमार शर्मा, डीएम डॉॅ. एस कुमार, सचिव पंकज ललित, महाप्रबंधक एचके गुप्ता, आरटीओ भूपेंद्र अत्री, क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी, गुरुवचन सिंह, डीडीएम संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
सरकार के ध्यान में लाया जाएगा मामला : बड़ालिया
एचआरटीसी के निदेशक बीसी बड़ालिया ने बताया कि निजी बस ऑपरेटर चाहते हैं कि बसों में न्यूनतम किराया पांच रुपये किया जाए। बसों में किराया बढ़ोतरी का मामला सरकार के ध्यान में लाया जाएगा।