{"_id":"5c8be5c6bdec2213ef2d19b2","slug":"11552672198-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बिल से सीवरेज सैस हटवाने के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बिल से सीवरेज सैस हटवाने के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
Sat, 16 Mar 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मर्ज एरिया के हजारों उपभोक्ताओं को अब पानी बिल में शामिल किए सीवरेज सैस को हटाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कंपनी खुद यह गलती ठीक करेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने प्रमुखता से मर्ज एरिया के उपभोक्ताओं की सैस संबंधी परेशानियों को उठाया था। इसके बाद शुक्रवार को पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल ने प्रेसवार्ता कर कंपनी की ओर से राहत देने के लिए उठाए गए फैसलों की जानकारी दी। कहा कि पेयजल कंपनी ने ऐसे क्षेत्रों की सूची तैयार की है जहां अभी तक लोगों को सीवरेज कनेक्शन नहीं मिले हैं। बिल में यदि गलती से सीवरेज सैस शामिल हो गया है तो उसे कंपनी के कर्मचारी खुद ठीक करेंगे। उपभोक्ता को न तो इसका पैसा भरने की जरूरत है और न ही कहीं दफ्तर में जाना पड़ेगा। इस बार हर उपभोक्ता का रिकॉर्ड ठीक कर लिया जाएगा। अगले बिलों में ऐसी गलती नहीं रहेगी।
विज्ञापन
अभी देनी पड़ रही थी जेई की रिपोर्ट
कंपनी की ओर से कई ऐसे उपभोक्ताओं के बिलों में भी सीवरेज सैस शामिल किया था जहां लोगों के पास सीवरेज कनेक्शन नहीं हैं। यह लोग जब बिल ठीक करवाने कंपनी कार्यालय पहुंचते थे तो इन्हें यहां से वार्ड कार्यालय जाकर जेई से लिखित रिपोर्ट लाने को कहा जाता था। लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए थे। इनका कहना था कि एक तो कंपनी गलत बिल जारी कर रही है। दूसरा बिल को ठीक करवाने के लिए भी उपभोक्ताओं से ही दफ्तरों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
कंपनी की इस पहल से मर्ज एरिया में शामिल मज्याठ, टुटू, पंथाघाटी, ढली, न्यू शिमला, खलीनी, विकासनगर, कच्चीघाटी, टूटीकंडी आदि वार्डों के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।