फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Service of six employees including warden of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya terminated,

कौशांबी : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन समेत छह कर्मचारियों की सेवा समाप्त, एफआईआर

Wed, 07 Dec 2022 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 07:39 PM IST
सार

वर्ष 2020 में राबरेली जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फर्जी दस्तावेजों से अनामिका शुक्ला के नाम से भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में संचालित केजीबीवि में तैनाता शिक्षिकाओं एएवं कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच कराने का निर्देश दिया  था।

विज्ञापन
Service of six employees including warden of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya terminated,
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने का बड़ा खुलासा हुआ है। एक वार्डेन, दो शिक्षिका एवं तीन रसोइया समेत छह कर्मचारी फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी रही थी। अभिलेखों के सत्यापन में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद बीएसए ने डीएम के निर्देश पर सभी की सेवाएं समाप्त करते हुए मंगलवार की रात नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। महज हफ्ते भर के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली है। 

विज्ञापन



वर्ष 2020 में राबरेली जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फर्जी दस्तावेजों से अनामिका शुक्ला के नाम से भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में संचालित केजीबीवि में तैनाता शिक्षिकाओं एएवं कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच कराने का निर्देश दिया  था। इसी क्रम में बीएसए प्रकाश सिंह ने जिले के आठों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों के अभिलेखों का सत्यापन कराया।

विज्ञापन

इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अलग-अलग विद्यालयों में कार्यरत एक-एक कर छह कर्मचारियों के अभिलेख फर्जी पाए गए। बीएसए ने बताया कि  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कौशाम्बी में तैनात रही वार्डेन शोभा कुमारी जैन ने झांसी विश्वविद्यालय के नाम से बीए बीएड की फर्जी डिग्री लगाई थी। इसी तरह मंझनपुर विद्यालय में अंशकालिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत रही साधना गुप्ता ने काशी विद्यापीठ के नाम से फर्जी बीपीएड की डिग्री लगा रखी थी।


वहीं, नेवादा की पूर्ण कालिक शिक्षिका निधि केसरवानी ने भी हाईस्कूल, इंटर एवं बीए की फर्जी डिग्री लगा रखी थी। जबकि, कौशाम्बी विद्यालय की रसोइया सुमन देवी, सरसवां की प्रेम कुमारी तथा चायल की रसोइया रेखारानी ने कक्षा आठ का फर्जी अंक पत्र लगा रखा था। सत्यापन में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर बीएसए ने रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने प्रकरण गंभीरता से लेते हुए सभी छह कर्मचारियों की तत्काल संविदा सेवा समाप्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। 

छह माह पहले से ही स्कूल छोड़ भाग गईं सभी
फर्जीवाड़ा कर नौकरी हथियाने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की महिला कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भले ही मंगलवार को हुई हो, लेकिन उन्हें इस अंजाम का अंदाजा छह माह पहले ही लग गया था। तभी तो विभागीय नोटिस मिलने के बाद से ही एक-एक कर सभी ने कोई न कोई बहाना बनाकर ड्यूटी करना बंद कर दिया था। बीएसए ने बताया कि कार्रवाई की जद में आईं सभी महिला कर्मियों ने तकरीबन छह माह पहले से स्कूल आना छोड़ दिया था।   



शासन के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कर्मचारियों के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान एक वार्डेंन, दो शिक्षिका व तीन रसोइया समेत छह कर्मचारियों के अभिलेख फर्जी मिले हैं। डीएम के निर्देश पर सभी की संविदा सेवा समाप्त कर मंझनपुर में कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। -प्रकाश सिंह-बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed