{"_id":"66c1ce35fa1a924205006326","slug":"youth-murder-in-mansa-two-accused-shot-seven-bullets-to-him-died-on-the-spot-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चली गोलियां: बस स्टैंड पर युवक को मारी सात गोलियां, मौत, मचा हड़कंप, इकलौता था सुखविंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में चली गोलियां: बस स्टैंड पर युवक को मारी सात गोलियां, मौत, मचा हड़कंप, इकलौता था सुखविंदर
Sun, 18 Aug 2024 04:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:04 PM IST
सार
पंजाब के मानसा में उस समय हड़कंप मच गया जब बस स्टैंड पर बैठे एक युवक पर दो हमलावरों ने दनादन कई गोलियां बरसा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह छिंदा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मानसा में रविवार सुबह एक युवक की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मानसा के गांव कोटली कलां में बस स्टैंड पर बैठे युवक पर दो हमलावरों ने दनादन गोलियां बरसा दी। आरोपियों ने युवक पर सात गोलियां बरसाई, जो उसके कंधे, सिर व पीठ पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कोटली कलां के 26 वर्षीय सुखविंदर सिंह छिंदा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। हमलावार मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार मृतक सुखविंदर सिंह छिंदा की गांव के ही नरायण सिंह व गुरप्रीत सिंह के साथ पुरानी रजिंश चल रही थी। मृतक छिंदा के मामा पूर्व पार्षद मनजीत सिंह मीता ने बताया कि कुछ वर्ष पहले हमलावरों व सुखविंदर सिंह के बीच आपसी झगड़ा हो गया था। उनके अनुसार हमलावर गांव की एक लड़की पर बुरी नजर रखते थे, जिस पर सुखविंदर सिंह एतराज जताता था। इस दौरान एक बार सुखविंदर सिंह ने नरायण सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट भी की थी। इस आरोप में सुखविंदर सिंह तीन माह जेल में भी रहा और मार्च 2023 में वह जमानत पर आया था।
विज्ञापन
रविवार को जब सुबह सुखविंदर सिंह घर से निकला तो बस स्टैंड पर दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। इससे सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। थाना के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कर्मजीत सिंह के बयान पर नरायण सिंह व गुरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया, वह अभी फरार हैं। जल्द की आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक सुखविंदर सिंह अपने परिवार का एकलौता बेटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका अंतिम संस्कार अभी नहीं किया गया। इस घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है।