फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman Jumped in Sarhind feeder with child in Muktsar

Muktsar: बच्चे के साथ सरहिंद फीडर में कूदी महिला, बचाने कूदा व्यक्ति और महिला तेज बहाव में बहे, बच्चा सलामत

Mon, 05 Dec 2022 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 02:02 PM IST
सार

सोमवार सुबह मुक्तसर के गोनियाना रोड गली नंबर 26 की हरविंदर कौर (28) पत्नी कुलविंदर सिंह ने अपने ढाई वर्ष के बच्चे के साथ सरहिंद फीडर में छलांग लगा दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब पौने नौ बजे दो लोगों ने सरहिंद फीडर किनारे पटरी पर बच्चे को गोद में लिए फोन पर किसी से बातें करते समय महिला को रोते हुए देखा था।

विज्ञापन
Woman Jumped in Sarhind feeder with child in Muktsar
सरहिंद फीडर में कूदी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुक्तसर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव भुल्लर स्थित सरहिंद फीडर में एक महिला ने अपने बच्चे सहित छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों में से एक ने बच्चे को बचा लिया। वहीं महिला को बचाने के लिए नहर में कूदा व्यक्ति भी पानी के तेज बहाव में साथ ही बह गया। मौके पर पहुंच कर थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी । महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मुक्तसर के गोनियाना रोड गली नंबर 26 की हरविंदर कौर (28) पत्नी कुलविंदर सिंह ने अपने ढाई वर्ष के बच्चे के साथ सरहिंद फीडर में छलांग लगा दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब पौने नौ बजे दो लोगों ने सरहिंद फीडर किनारे पटरी पर बच्चे को गोद में लिए फोन पर किसी से बातें करते समय महिला को रोते हुए देखा था। जब उन्होंने पास जाकर कारण जानना चाहा तब तक महिला ने सरहिंद फीडर में छलांग लगा दी थी। मौके पर ही एक व्यक्ति ने बच्चे को तो बचा लिया, मगर महिला को बचाने के लिए कूदा गांव भुल्लर का रहने वाला गुरदीप सिंह उर्फ निक्का पुत्र करतार सिंह भी फीडर में पानी के तेज बहाव के चलते बह गया है।
विज्ञापन


महिला और उसे बचाने के लिए कूदे व्यक्ति की पुलिस द्वारा तलाश जारी है। गुरदीप की तीन बेटियां व एक बेटा है। मौके पर थाना सदर प्रभारी जगसीर सिंह समेत पुलिस टीम पहुंच चुके थे। मामले की तफ्तीशी अफसर एएसआई जसवीर सिंह कर रहे हैं। थाना प्रभारी जगसीर सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली वो तुरंत टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बच्चे को बचा लिया गया है जो स्वस्थ्य है। मगर महिला व उसे बचाने के लिए कूदा व्यक्ति तेज बहाव में बह गए हैं। जिनकी तलाश जारी है। महिला द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed