फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ruckus over non-purchase of paddy in Bathinda

धान खरीद न होने पर बवाल: बठिंडा में किसानों ने खरीद इंस्पेक्टर को घेरा, पुलिस ने चलाई लाठियां, हंगामा

Tue, 12 Nov 2024 09:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 09:31 AM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता का कहना था कि जब किसानों ने इंस्पेक्टर का घेराव किया था तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों से बातचीत कर मामला हल करने का प्रयास किया था। इसी दौरान किसानों ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Ruckus over non-purchase of paddy in Bathinda
मामले की जानकारी देते किसान और पुलिस की टूटी गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा में धान की फसल खरीद न किए जाने के विरोध में सोमवार देर शाम को किसानों ने अनाज मंडी में आए फसल खरीद इंस्पेक्टर को घेर लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसानों पर लाठीचार्ज करके कई किसान जख्मी कर दिए। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि किसानों ने पुलिस की एक गाड़ी से बुरी तरह से तोड़फोड़ की और एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर किसानों ने उसे घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


गांव रायके कलां से संबंधित किसान लछमन सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में उनकी धान की फसल को रखे हुए कई दिन हो गए, लेकिन मंडी में पड़ी किसानों की फसल को सरकार द्वारा खरीदा नहीं जा रहा था। इसके विरोध में किसानों ने सोमवार को फसल खरीद इंस्पेक्टर का घेराव कर विरोध जताया था। भाकियू एकता उगराहा के नेता एवं किसान जगसीर सिंह झुंबा ने बताया कि सोमवार देर शाम को भारी पुलिस फोर्स गांव रायके कलां की अनाज मंडी में पहुंची और किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया।

किसानों ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस फोर्स द्वारा उन पर लाठीचार्ज करके उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। किसान नेता ने आरोप लगाया कि आढतिया सुभाष जैन भी किसानों के साथ धक्काशाही कर रहा है। जो अवैध तौर किसानों की धान की फसल को उठाकर ले जा रहा है। किसान लछमन सिंह के सिर पर चोट लगने कारण सिर से खून टपकने लगा।

दूसरी तरफ पुलिस प्रवक्ता का कहना था कि जब किसानों ने इंस्पेक्टर का घेराव किया था तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों से बातचीत कर मामला हल करने का प्रयास किया था। इसी दौरान किसानों ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि किसानों ने पुलिस की एक सरकारी एवं एक निजी गाड़ी को बुरी तरह से तोड़फोड़ कर दिया और एक पुलिसकर्मी को चोटें भी लगी हैं। 

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। किसान नेता जगसीर सिंह ने मुख्यमंत्री मान से मांग करते हुए कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाली पुलिस फोर्स पर कार्रवाई की जाए और मंडियों में आई धान की फसल को तुरंत खरीदा जाए। इसके अलावा किसानों के साथ धक्केशाही करने वाले आढतिया सुभाष जैन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसान नेता ने कहा कि अगर किसानों के साथ धक्केशाही होगी तो किसान चुप नहीं बैठेंगे और बड़े स्तर पर जिला प्रशासन समेत राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed