फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 30 June 2021

पंजाब: सुखबीर-सिद्धू के बीच जुबानी जंग और वैक्सीन की किल्लत... पढ़ें पांच बड़ी खबरें  

Wed, 30 Jun 2021 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 05:14 PM IST
सार

फरीदकोट में सैन्य छावनी क्षेत्र में मंगलवार को रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय मजदूर ने अपने दो छोटे बच्चों को फंदे से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी।  

विज्ञापन
Punjab Top News 30 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तरकश में अभी बिजली के अलावा कई और तीर हैं। इनमें बेरोजगारी, नहरी पानी, नशा और रेत माफिया समेत अन्य गंभीर मुद्दे हैं। वहीं पंजाब में कोविशील्ड टीके की कमी हो गई है। वहीं कोवाक्सिन की 112821 खुराक ही बची हैं। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें 
विज्ञापन


आमने-सामने: सुखबीर बादल ने नवजोत सिद्धू को बताया अनियंत्रित मिसाइल, सिद्धू का जवाब-आप हो निशाने पर
पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और कांग्रेस विधायक नवजोत सिद्धू आमने-सामने आ गए। सुखबीर ने नवजोत सिंह सिद्धू को ऐसी गुमराह मिसाइल बताया जो किसी के नियंत्रण में नहीं है और जो खुद सहित किसी भी दिशा में हिट कर सकती है।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब विधानसभा चुनाव: केजरीवाल ने बिजली को बनाया मुद्दा लेकिन तरकश में बाकी हैं ये तीर, विपक्षी दलों ने बोला हमला
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तरकश में अभी बिजली के अलावा कई और तीर हैं। इनमें बेरोजगारी, नहरी पानी, नशा और रेत माफिया समेत अन्य गंभीर मुद्दे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में वैक्सीन की किल्लत: कोविशील्ड खत्म, कोवाक्सिन की 112821 खुराकें बचीं 
पंजाब में कोविशील्ड टीके की कमी हो गई है। वहीं कोवाक्सिन की 112821 खुराक बची है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से और वैक्सीन मुहैया करवाने की मांग दोहराई है ताकि अगले दो महीनों में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा सके। 

पढ़ें पूरी खबर...
 
फरीदकोट में खौफनाक वारदात: मजदूर बाप ने दो बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद फंदा लगा की खुदकुशी
फरीदकोट में सैन्य छावनी क्षेत्र में मंगलवार को रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय मजदूर ने अपने दो छोटे बच्चों को फंदे से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी।  
पढ़ें पूरी खबर...

लुधियाना में खाकी पर लगा दाग: विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा 
मारपीट के एक मामले में कार्रवाई के बदले पीड़ित से पांच हजार रुपये रिश्वत लेने वाले पंजाब पुलिस के एएसआई को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने थाना जोधा के अधीन चौक मंसूरा में रंगे हाथों पकड़ा है। 
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed