फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab faces vaccine shortage says CM Amarinder Singh

पंजाब में वैक्सीन की किल्लत: कोविशील्ड खत्म, कोवाक्सिन की 112821 खुराकें बचीं, कैप्टन ने केंद्र से की मांग

Wed, 30 Jun 2021 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Jun 2021 12:58 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना वैक्सीन की खुराकें खत्म होने की कगार पर हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठाएंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री से भी इस विषय पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
Punjab faces vaccine shortage says CM Amarinder Singh
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में कोविशील्ड टीके की कमी हो गई है। वहीं कोवाक्सिन की 112821 खुराक बची है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से और वैक्सीन मुहैया करवाने की मांग दोहराई है ताकि अगले दो महीनों में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा सके।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सबसे पहले प्राथमिक वर्ग को कवर करने की कोशिश की जाएगी। उनकी सरकार ने दो महीनों में सभी व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके बाद समय सूची के अनुसार टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी। मौजूदा समय में टीकाकरण के लिए पंजाब की योग्य आबादी के 4.8 प्रतिशत हिस्से का पूरा टीकाकरण हो चुका है और जिला मोहाली पहली और दूसरी खुराकें लगाने में अग्रणी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को कोविड के बारे में वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान पंजाब में टीकाकरण की प्रगति और स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही 62 लाख से अधिक लोगों को टीके लगा चुकी है। हालांकि मौजूदा समय कोविशील्ड का भंडार खत्म है और कोवाक्सिन टीके का भी बहुत कम भंडार उपलब्ध है। वह इस मुद्दे को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाएंगे और जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री के सामने भी यह मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भाजपा शासित राज्यों जैसे हरियाणा और गुजरात को केंद्र की तरफ से बड़ी मात्रा में डोज मुहैया करवाने पर सवाल उठाया। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि अब तक पंजाब पुलिस के तकरीबन 79000 जवानों को टीका लगाया जा चुका है, जिसमें से 57 प्रतिशत को दूसरी खुराक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed