{"_id":"6b0169af6407e8af7a00e378","slug":"kapurthala-modern-jail-inmates-clash-watching-tv-one-injured-referred-to-amritsar-medical-college-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला मॉडर्न जेल में हंगामा: टीवी देखने को लेकर भिड़े कैदी, एक गंभीर घायल; अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला मॉडर्न जेल में हंगामा: टीवी देखने को लेकर भिड़े कैदी, एक गंभीर घायल; अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर
Sat, 21 Nov 2026 03:21 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:21 PM IST
सार
कपूरथला जेल में टीवी देखने को लेकर कैदियों के बीच विवाद हो गया। झड़प में कैदी गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कपूरथला जेल
- फोटो : संवाद
विस्तार
मॉडर्न जेल कपूरथला में शनिवार सुबह टीवी देखने को लेकर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉ. करनप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सेंट्रल जेल के सुरक्षा कर्मचारी एक कैदी को गंभीर घायल अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे थे। कैदी के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसे खून की उल्टियां भी हो रही थीं। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
एसपी जेल श्यामल ज्योति ने बताया कि सुबह बंदियों की बैरक से बाहर आने के दौरान टीवी देखने को लेकर कैदियों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद लुधियाना निवासी कैदी गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जिन कैदियों के साथ गगनदीप सिंह की झड़प हुई, वे भी नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
एसपी जेल ने बताया कि जेल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत करवाया और घायल कैदी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कैदी को 50 टांके लगाए जाने की बात से इनकार किया है।
उधर, थाना कोतवाली के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प होने की बात सामने आई है। घायल कैदी को करीब 50 टांके लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है।