फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Navjot Sidhu gave reply to Shiromani Akali Dal President Sukhbir Badal comments

आमने-सामने: सुखबीर बादल ने नवजोत सिद्धू को बताया अनियंत्रित मिसाइल, सिद्धू का जवाब-आप हो निशाने पर

Wed, 30 Jun 2021 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 10:58 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के समान रूतबा हासिल करने की जुगत में लगे विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।  

विज्ञापन
MLA Navjot Sidhu gave reply to Shiromani Akali Dal President Sukhbir Badal comments
सुखबीर बादल और नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और कांग्रेस विधायक नवजोत सिद्धू आमने-सामने आ गए। सुखबीर ने नवजोत सिंह सिद्धू को ऐसी गुमराह मिसाइल बताया जो किसी के नियंत्रण में नहीं है और जो खुद सहित किसी भी दिशा में हिट कर सकती है। सुखबीर ने कहा कि आज पंजाब को अभिनय करने वाले की नहीं बल्कि राज्य के विकास के बारे में सोचने वाले की जरूरत है। इस पर नवजोत सिद्धू ने तुरंत ट्वीट कर जवाब दिया। सिद्धू ने कहा कि इस मिसाइल का निशाना आप हैं। जब तक पंजाब के खंडहरों पर बना आपका सुख विलास एक पब्लिक स्कूल और सरकारी अस्पताल में नहीं बदल जाता, मैं नहीं झुकूंगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के समान रूतबा हासिल करने की जुगत में लगे विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने सिद्धू से मुलाकात करने से पहले राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आलाकमान की तीन सदस्यीय समिति से दूसरी बार मिलने गए थे। विवाद का मुख्य कारण सिद्धू द्वारा कैप्टन के कामकाज पर सवाल उठाना है। माना जा रहा था कि आलाकमान दोनों को बुलाकर विवाद का निपटारा करेगा लेकिन हुआ उलट। केवल कैप्टन को ही बुलाया गया और उनकी बात सुनी गई। 


सिद्धू को आलाकमान से जब कोई न्योता नहीं मिला तो सोमवार को उनकी राहुल व प्रियंका से मुलाकात की खबर फैला दी गई। यह ऐसा मौका भी था जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में थे। सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने व मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने की खबरें कई दिनों से चर्चा में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed