फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 29 June 2021

पंजाब: अरविंद केजरीवाल ने खोला वादों का पिटारा और दस जुलाई तक बढ़े कोरोना प्रतिबंध...पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 29 Jun 2021 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Jun 2021 05:07 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ जैतो की पुलिस बठिंडा में सी कैटेगरी के गैंगस्टर को गिरफ्तार करने गांव जस्सी बागवाली में पहुंची। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर सवार गैंगस्टर मनजिंदर सिंह उर्फ काला सेखों निवासी फरीदकोट ने अपने पिस्टल से हवाई फायरिंग करने के बाद खुद को जांघ पर गोली मार ली। 

विज्ञापन
Punjab Top News 29 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में सभी पार्टियां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में वादों का पिटारा खोल दिया। दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे मजबूत मानी जाती है। इस बार आप और अरविंद केजरीवाल का प्रयास है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आप सरकार बनाए। चंडीगढ़ में किए एलान इसी का हिस्सा हैं। वहीं कांग्रेस अपनी अंतर्कलह से जूझ रही है। कैप्टन के बाद मंगलवार को नवजोत सिद्धू दिल्ली तलब किए गए। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के तीन एलान, 300 यूनिट मुफ्त, पुराने बकाया बिल माफ और 24 घंटे बिजली
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में बड़े एलान किए। 
पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन


अब डेल्टा प्लस का खतरा: पंजाब ने दस जुलाई तक बढ़ाए प्रतिबंध, 50 फीसदी क्षमता के साथ बार-पब खुलेंगे 
कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आने के साथ पंजाब में कोरोना प्रतिबंध दस जुलाई तक बढ़ा दिए गए हैं। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को यह आदेश दिए। हालांकि इन आदेशों में 1 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ बार, पब और अहाते खोलने सहित कुछ और छूट शामिल हैं। पंजाब सीएमओ ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 


पंजाब कांग्रेस में कलह: नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली रवाना, राहुल और प्रियंका से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को नई दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात के लिए अपने पटियाला स्थित आवास से रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सिद्धू को आलाकमान ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाया है।  
पढ़ें पूरी खबर... 

बठिंडा: पुलिस को देख गैंगस्टर ने खुद को मारी गोली, फिर ट्रैक्टर लेकर भागा, वीडियो में पुलिस पर लगाया आरोप 
सीआईए स्टाफ जैतो की पुलिस बठिंडा में सी कैटेगरी के गैंगस्टर को गिरफ्तार करने गांव जस्सी बागवाली में पहुंची। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर सवार गैंगस्टर मनजिंदर सिंह उर्फ काला सेखों निवासी फरीदकोट ने अपने पिस्टल से हवाई फायरिंग करने के बाद खुद को जांघ पर गोली मार ली। 
पढ़ें पूरी खबर... 
  
पंजाब: अकाली नेता पर हमला, चेहरे पर मारी दातर, जाते-जाते नेता के सहयोगी के पैर पर गोली मारी
मंडी गोबिंदगढ़ की जाल मार्केट में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अकाली नेता राजीव सिंगला पर दो हमलावरों ने कातिलाना हमला कर दिया। हमले में राजीव सिंगला के चेहरे पर दातर का वार होने से गहरा घाव बन गया है।     
पढ़ें पूरी खबर... 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed